Army Agniveer Result 2025: joinindianarmy.nic.in पर जारी हुआ अग्निवीर रिजल्ट, PDF करें डाउनलोड

By: Monika

On: July 26, 2025

Follow Us:

Army Agniveer Result 2025

Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का खत्म हो चुका है। भारतीय सेना की ओर से आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस पीडीएफ में क्वालिफाइड उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी और पोस्ट कुछ मामलों में कट ऑफ अंक और चयन स्थिति (Selected/Not Selected) शामिल है।

रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में सफल होंगे, वो अगले चरण के फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 एवं 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित की गई है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनका चयन पक्का है वे अग्निवीर फिजिकल टेस्ट की तैयारी जारी रखें।

कब हुई थी अग्निवीर की परीक्षा?

भारतीय सेना की ओर से आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा (CEE 2025 का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक देश की 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जून को जारी किए गए थे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे। जिसमें उम्मीदवारों को पद के आधार पर 1 घंटे में 50 प्रश्न या 2 घंटे में 100 प्रश्न हल करने थे। अगर आपने इस लिखित परीक्षा में निर्धारित आधिकारिक कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक पाएंगे तो अगले स्टेप फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के साथ भर्ती कैंप में शामिल होने के पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें- Agniveer Physical Test Details 2025: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?, अभी देख लें पूरी डिटेल्स

Army Agniveer का रिजल्ट PDF में हुआ जारी

भारतीय सेना की तरफ से Agniveer CEE 2025 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट मेंआधिकारिक वेबसाइट पर 26 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी श्रेणियों के परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी पर जाएं। रिजल्ट विभिन्न श्रेणियों के लिए रोल नंबर के अनुसार जारी किया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित श्रेणियों के परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। वर्ष 2025 के लिए सीधा डाउनलोड लिंक नीचे हमने उपलब्ध कर दिया है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार आसानी से Zone-wise परिणाम PDF देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025: डाउनलोड करें NTPC 12th Level परीक्षा शहर सूचना स्लिप

Army Agniveer Result 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

इंडियन आर्मी अग्निवीर एग्जाम का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन PDF में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उसके बाद उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करते हुए पीडीएफ को डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकतें हैं:

  • भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ‘JCO/OR Agniveer Enrollment’ सेक्शन में जाएँ।
  • CEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर अग्निवीर रिजल्ट पीडीएफ फाइल में उपलब्ध होगा।
  • स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर को चेक करें।
Army Agniveer Result 2025 PDFhttps://www.joinindianarmy.nic.in/cee-result.htm
Official Websitehttps://www.joinindianarmy.nic.in/

कुल कितने पद भरे जाएंगे?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 के जरिए लगभग 25,000 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। इनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल स्टाफ, ट्रेड्समैन, नर्सिंग असिस्टेंट, सेपाय फार्मा, हवलदार जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO), JCO धार्मिक शिक्षक, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) जैसे पद शामिल है। इन रिक्तियों का वितरण विभिन्न जोन, राज्यों और श्रेणियों (महिला और पुरुष) के आधार पर किया जाएगा। आपको सलाह देते हैं कि आर्मी अग्निवीर रिजल्ट की नवीनतम अपडेट एवं आगे की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरुर विजिट करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment