CBSE 10th Supplementary Result Kab Aayega 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। और इसका रिजल्ट जल्द ही जारी होने की खबर है। यह परीक्षा इस साल 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे या वो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।
अब जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा दे चुके हैं वे और उनके अभिभावक रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए इस लेख में सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि पिछले कुछ सालों में सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब- कब जारी किए गए हैं।
CBSE 10th Supplementary Exam Result 2025: संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा संचालन संस्था | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
| सीबीएसई 10th सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 तिथि | 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| सीबीएसई 10th सप्लीमेंट्री 2025 | अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.cbse.gov.in/ |
सप्लीमेंट्री परीक्षा और इसका महत्व
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा जिसे पूरक परीक्षा या कंपार्टमेंट परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो अपनी शैक्षणिक यात्रा को बिना किसी रुकावट के जारी रखना चाहते हैं। क्योंकि जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक नहीं पाते हैं या वो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं उनके लिए बोर्ड एक और मौका प्रदान करता है ताकि कोई भी छात्र अपना 1 साल बर्बाद किए बिना अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सके।
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: परीक्षा समाप्त, जानें रिजल्ट कब जारी होगा
CBSE 10th Supplementary Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
CBSE 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। और गूगल पर सर्च कर रहे हैं “CBSE 10th Supplementary Result Date 2025” या “CBSE Class 10th Supplementary Result Kab Aayega” तो छात्रों को अवगत कराना चाहते हैं कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। सीबीएसई पहले उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को खत्म करेगी, उसके बाद रिजल्ट की घोषणा करेगी। उम्मीद है कि रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होगा।
पिछले साल रिजल्ट कब जारी हुए थे?
CBSE 10th Supplementary Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्र नीचे तालिका में पिछले 5 सालों में कब-कब सप्लीमेंट्री के रिजल्ट जारी किए गए थे उनकी तिथियां देख सकते हैं –
| साल (years) | सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने की तिथियां |
| 2024 | 5 अगस्त 2024 |
| 2023 | 4 अगस्त 2023 |
| 2022 | 9 सितंबर 2022 |
| 2021 | 30 सितंबर 2021 |
| 2020 | 12 अक्टूबर 2020 |
उपरोक्त तालिका के अनुसार, उम्मीद है कि इस साल भी रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक अपडेट cbse.gov.in वेबसाइट पर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025: एलॉटमेंट स्टेटस चेक करें, Admission & Fee Details
CBSE 10th Supplementary Result 2025: कहां पर जारी होगा?
सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट सबसे पहले निम्नलिखित आधिकारिक प्लेटफार्म पर जारी होंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट्स: cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in
- डिजिलॉकर: results.digilocker.gov.in
- अन्य माध्यम: UMANG ऐप, SMS सुविधा
सीबीएसई 10th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जैसे ही 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित होगा तुरंत CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “CBSE 10th Supplementary Examination Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करके अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। अभी सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सलाह है कि रिजल्ट की नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
CBSE 10th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब आएगा?
सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट कहां से चेक होगा?
सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होते ही आप cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
क्या सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद तुरंत एडमिशन मिलेगा?
हां, यदि संस्थान/कॉलेज के एडमिशन की अंतिम तिथि तक रिजल्ट घोषित होता है तो आप एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
क्या सप्लीमेंट्री पास करने के बाद नई मार्कशीट मिलेगी?
हां, सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के बाद बोर्ड आपको अपडेटेड मार्कशीट उपलब्ध कराएगा, जिसे आप अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।







