RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही NTPC अंडरग्रेजुएट (12th Level पास) परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। जो अभ्यर्थी RRB NTPC के लिए आवेदन किए हैं उनके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी किया जा चुका है। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी पहले से देने के उद्देश्य से जारी की जाती है, ताकि वो परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की तैयारी बना सकें।
रेलवे की ओर से एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट की परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देश के विभिन्न निर्धारित हुए परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित किया जाना है। बता दें कि RRB NTPC Undergraduate भर्ती के माध्यम से कुल 3445 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी।
अगर आपने भी आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है तो इस लेख में परीक्षा शहर स्लिप डाउनलोड करने का तरीका व लिंक समेत जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, परीक्षा से संबंधित जारी किए गए जरूरी निर्देश भी देख सकते हैं।
परीक्षा तिथि, समय, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
RRB NTPC Undergraduate Exam 2025 Date Time, Shift & Reporting Time: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से CEN-06/2024 (NTPC Undergraduate) CBT-1 परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक किया है। RRB NTPC UG CBT- 1 परीक्षा तीन शिफ्टों में ली जाएगी। नीचे तालिका में परीक्षा शिफ्ट का समय एवं परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय (Reporting Time) देख सकते हैं:
| परीक्षा शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा शुरू | परीक्षा समाप्त |
| शिफ्ट-1 | सुबह 7:30 बजे | 9:00 बजे से | 10:30 बजे |
| शिफ्ट-2 | सुबह 11:00 बजे | दोपहर 12:30 बजे से | दोपहर 2:00 बजे |
| शिफ्ट-3 | दोपहर 3:00 बजे | शाम 4:30 बजे से | शाम 6:00 बजे |
नोट: आपकी सटीक परीक्षा तिथि, शिफ्ट और शहर की जानकारी सिटी इंटीमेशन स्लिप में देख सकते हैं। अपने एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों।
इसे भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025: NTPC ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट
RRB NTPC परीक्षा शहर सूचना स्लिप 2025 जारी होने की अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से NTPC 12th Level भर्ती परीक्षा के लिए जारी की गई आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, “RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025″ परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व लाइव कर दिया जाएगा। ऐसे में RRB NTPC परीक्षा शहर सूचना स्लिप डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर 29 जुलाई 2025 को एक्टिव किया गया है, एक्टिव होने के बाद, आप लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: rrbapply.gov.in या rrb.digialm.com
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “RRB NTPC Undergraduate Exam City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- RRB NTPC एग्जाम सिटी स्लीप आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- फिर आप अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, शिफ्ट की जानकारी चेक कर इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
| RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025 Downlod | Click Here |
| Official Website | https://www.rrbapply.gov.in/ |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित होनी है। RRB परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की अपडेट पहले ही दे दिया है। इसका एडमिट कार्ड आपकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर उपलब्ध होगा। आप अपने जोन की RRB आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- UP TGT Exam Date 2025: आयोग ने लिया फैसला, यूपी टीजीटी परीक्षा तिथि इसी सप्ताह होगी घोषित
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
अगर आप RRB NTPC Undergraduate (12th Level) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको परीक्षा से संबंधित जारी जरूरी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो, आईडी साथ लेकर पहुंचे। रेलवे भर्ती बोर्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है इसलिए अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज ओरिजिनल रखें। परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी समय से पहले मिल जाने से आप यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही करके रखें।
FAQs- RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025
RRB NTPC UG एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी?
परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व (29/07/2025) आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या rrb.digialm.com पर लाइव कर दिया गया।
RRB NTPC एडमिट कार्ड कब आएगा?
RRB NTPC UG एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व उपलब्ध होगा।
NTPC UG भर्ती परीक्षा 2025 कब से कब तक होगी?
RRB ओर से एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट की परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है।







