HSSC CET 2025 Cut Off: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित Common Eligibility Test (CET) 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए खास जानकारी है। हरियाणा CET 2025 Cut Off Marks ग्रुप C पदों के लिए रिजल्ट के साथ अगस्त 2025 में जारी होना अपेक्षित है। HSSC CET कट ऑफ कैटेगरी वाइज आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। जानकारी से अवगत करा दें कि इस साल आयोग द्वारा HSSC CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई।
परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के मन में एक ही सवाल है- CET कट ऑफ 2025 कितनी जाएगी? यानी कितने नंबर लाने पर अगली स्टेज या सीधी भर्ती में मौका मिलेगा। तो इन्हीं सवालों को लेकर हमने इस बार की हरियाणा सीईटी अपेक्षित कट ऑफ 2025 एवं पिछले साल की कट ऑफ को इस लेख के जरिए साझा किया है।
HSSC CET 2025 Cut Off: कितने नंबर पर होगा सिलेक्शन?
HSSC CET Group C परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न मध्यम स्तर (Moderate) के थे। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले शिफ्ट की परीक्षा सेकंड शिफ्ट की परीक्षा से थोड़ा कठिन थी। HSSC की तरफ जरूरत पड़ने पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जा सकती है। परीक्षा दिए हुए छात्रों का सवाल है कि CET में कितने नंबर आने पर भर्तियों में सिलेक्शन होगा?।
तो बता दें आयोग की ओर से निर्धारित कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर सिलेक्शन किया जाएगा। ग्रुप C के विभिन्न भर्तियों के लिए आयोग वास्तविक CET कट ऑफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी करेगा। इस लेख में आप अपेक्षित सीईटी कट ऑफ 2025 देख सकते हैं, साथ ही आपको क्वालीफाई मार्क्स की भी जानकारी मिलेगी।
Also Read- RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025: डाउनलोड करें NTPC 12th Level परीक्षा शहर सूचना स्लिप
पहले जानें HSSC CET Cut Off कैसे तय होती है?
Haryana CET की कट ऑफ तय करने के लिए निम्नलिखित मापदंडों का उपयोग किया जाता है:
- परीक्षा का स्तर (Exam Difficulty)
- उम्मीदवारों की संख्या
- रिक्त पदों की संख्या (Vacancies)
- कैटेगरी अनुसार आरक्षण
- सामाजिक आर्थिक लाभ (Group D में लागू)
HSSC CET 2025 Cut Off: कितना जाएगा देखें अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स
यहां नीचे तालिका में हरियाणा CET के लिए संभावित कट ऑफ Group C के लिए दिया गया है। यह Cut Off पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक कट ऑफ अंक HSSC द्वारा घोषित की जाएगी, जो इससे भिन्न हो सकती है।
| श्रेणी (Category) | संभावित कट ऑफ (2025) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 68–74 अंक |
| OBC / BCA | 64–70 अंक |
| BCB | 62–68 अंक |
| SC / ST | 55–62 अंक |
| EWS | 60–66 अंक |
| दिव्यांग (PWD) | 45–52 अंक |
Also Read: RPSC Police SI Bharti 2025: राजस्थान पुलिस में SI की निकली भर्ती, योग्यता, आवेदन..
HSSC CET 2024 Cut Off: पिछले साल की क्वालीफाइंग कट ऑफ
HSSC CET Cut Off 2024 पर नजर डालें तो ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए अलग-अलग कट ऑफ थी और यह कैटिगरी तथा पद के अनुसार बदलती थी। CET ग्रुप C में सामान्य वर्ग का 47.5% (47.5 अंक 100 में से) थी। जबकि आरक्षित वर्ग की 38% (38 अंक 100 में से) थी। ग्रुप सी के विशिष्ट पद जैसे तहसील वेलफेयर ऑफिसर के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ सबसे अधिक सामान्य वर्ग के लिए 55- 60 अंक के आसपास थी। जूनियर इंजीनियर के लिए 50- 55 अंक, असिस्टेंट मैनेजर 48- 52 अंक थी। और आरक्षित कैटिगरी में इन पदों की कट ऑफ 5-10 अंक कम थी।
HSSC CET Cut Off 2025 कब और कैसे देख सकेंगे?
हरियाणा CET की आधिकारिक Cut Off अगस्त 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक घोषित की जा सकती है। CET कट ऑफ 2025 Pdf फॉर्मेट मे जारी किया जाएगा।जारी होने के बाद आप इसे निम्नलिखित आसान तरीके को फॉलो करते हुए देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर चले जाना है।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘Results’ या ‘Notification’ सेक्शन में जाएं।
- फिर वहां पर “HSSC CET 2025 Cut Off” से संबंधित लिंक खोजकर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर Haryana CET Cut Off 2025 Pdf स्क्रीन पर आ जाएगी।
- PDF डाउनलोड करें, जिसमें कैटिगरी अनुसार और पदवार कट ऑफ अंक उपलब्ध होंगे।
निष्कर्ष
HSSC CET 2025 की कट ऑफ इस बार थोड़ी अधिक रहने की संभावना है। क्योंकि परीक्षा में कठिनाई स्तर संतुलित रहा और प्रतियोगिता भी काफी थी। अगर आपने अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दी है और उपरोक्त तालिका में दी गई संभावित कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक बन रहे हैं तो समझ लीजिए आपके अच्छे नंबर आए हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि आधिकारिक कट ऑफ जल्द ही जारी होगी, जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।







