10th Class CBSE Compartment Result Out: सीबीएसई 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दिए हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 1 अगस्त को 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब 10th कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अब एक्टिव है।कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दिए हुए 10th छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन कोड दर्ज करनी पड़ेगी। सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 15 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया था। आज 5 अगस्त 2025 को बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी हो चुका है, बिना देरी किए हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकते हैं।
CBSE 10th Compartment Result 2025: लेटेस्ट अपडेट क्या है?
बड़ी खबर! सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दिए हुए हैं, वो अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए Direct Link की मदद से भी अपने परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित थी, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए थे। यदि वे इस बार सफल होते हैं तो उन्हें बोर्ड की ओर से पास सर्टिफिकेट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- SSC Stenographer Admit Card 2025 जारी: यहां से डाउनलोड करें Grade C & D के एडमिट कार्ड
CBSE Compartment Result Official Website: रिजल्ट यहां से करें चेक
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होते ही निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं:
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
10वीं सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
- अभी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.results.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए “Secondary School Supplementary Examination (Class X) Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज खुलेगा, जिसमें छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन कोड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने स्कोर कार्ड की जांच करें और आगे के लिए इसे प्रिंट आउट करें।
CBSE 10th Compartment Result 2025 Link
कंपार्टमेंट रिजल्ट में क्या-क्या है?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- स्कूल का नाम
- जिस विषय की परीक्षा दिए थे उसमें प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति आदि







