Agniveer Physical Test Details 2025: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?, अभी देख लें पूरी डिटेल्स

By: Monika

On: July 14, 2025

Follow Us:

Agniveer Physical Test Details 2025

Agniveer Physical Test Details 2025: भारतीय सेना प्राधिकारी की ओर से “Indian Army Agniveer Bharti 2025” प्रक्रिया जारी है। इसकी लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक 10 जुलाई 2025 को संपन्न कराई जा चुकी है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में पदानुसार 30 जून से शुरू होकर 10 जुलाई 2025 तक चली थी। अग्निवीर भर्ती की अगले चरण की परीक्षा फिजिकल टेस्ट और मेडिकल होना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं और आपका सपना भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना है तो “Agniveer Bharti 2025” आपके लिए एक सुनहरा मौका है।

‘अग्निपथ योजना’ के तहत होने वाली इस भर्ती में आपको एक कड़े Physical Fitness Test (PFT) से गुजरना होगा। यह टेस्ट सेना में सेवा करने की शारीरिक क्षमता को परखता के लिए लिया जाता है। इस लेख में हम आपको अग्निवीर फिजिकल टेस्ट 2025 की पूरी डिटेल्स की जानकारी बताने वाले हैं, जिसमें दौड़, पुल-अप्स, ऊंचाई, वजन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।

अग्निवीर फिजिकल टेस्ट क्या है? और कब होगा?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 अग्निपथ योजना के तहत निकाली गई है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की सेना में सेवा करने की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जाता है। अग्निवीर भर्ती को लेकर आयोजित की गई लिखित परीक्षा का समापन 10 जुलाई को हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी की ओर से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि जुलाई 2025 के अंत तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद अगला चरण अग्निवीर फिजिकल टेस्ट और मेडिकल का है। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 या 9 नवंबर 2025 से प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- Agniveer GD Cut Off 2025 Result: देखें अग्निवीर जीडी की Male/Female कट ऑफ, रिजल्ट जल्द

फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?

इंडियन अग्निवीर लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट के लिए चयन होगा।अग्निवीर फिजिकल टेस्ट में सबसे पहले ऊंचाई (Height) की माप, 1.6 KM की दौड़ (Running Test), फिर 6 से ज्यादा बीम पुल-अप्स, 9 फीट लंबी कूद और Zig-Zag Balance Test होगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के सभी एक्टिविटी में सफल होने वाले उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसकी तिथि भारतीय सेना प्राधिकारी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर बताया जाएगा।

कैटेगरीऊंचाईछाती
GD (General Duty)170 सेमी77 सेमी + 5 सेमी फुलाव
क्लर्क / स्टोर कीपर162 सेमी77 सेमी + 5 सेमी फुलाव
टेक्निकल170 सेमी77 सेमी + 5 सेमी फुलाव
ट्रेड्समैन170 सेमी77 सेमी + 5 सेमी फुलाव

नोट: पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलती है।

इस बार 4 ग्रुप में दौड़ होगी –

इंडियन आर्मी अग्निवीर फिजिकल टेस्ट 2025 में इस बार बताया जा रहा की 1600 मीटर की दौड़ चार कैटेगरी में की गई है। क्योंकि इसी के अनुसार उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए चुना जाएगा। दौड़ में उम्मीदवारों को 30 सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा। यानी अब 6 मिनट 15 सेकंड में 1600 मीटर की दूरी पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाएगा। इस बार दौड़ में दो की जगह 4 ग्रुप होंगे। ग्रुप 1 अग्निवीर 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी होने पर 60 अंक, ग्रुप 2, 5 मिनट 31-45 सेकंड में पूरी करने पर 48 अंक, ग्रुप 3, 5 मिनट 36 सेकंड से 6 मिनट तक 36 अंक और ग्रुप 4, 6 मिनट 1-15 सेकंड में पूरी करने पर 24 अंक दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- MPESB Varg 3 Teacher Bharti 2025: एमपी वर्ग 3 टीचर की निकली बड़ी भर्ती, योग्यता, आवेदन तिथि..

मेडिकल टेस्ट में क्या- क्या होता है?

  • मेडिकल टेस्ट में आंखों की रोशनी, दातों की स्थिति, त्वचा रोग, कान की जांच आदि की जाती है?
  • कोई स्थाई रोग या दोष नहीं होना चाहिए।

Agniveer Physical Test Tips: तैयारी कैसे करें?

अग्निवीर फिजिकल टेस्ट भर्ती का सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आपको भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करनी है तो वो साहस, जज्बा दिखाना होगा। और फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट में सफलता प्राप्त करनी होगी। इसके लिए आपको अच्छे से तैयार होना है, रोज सुबह और शाम कम से कम 2 KM दौड़ का अभ्यास करें। बीम पर पुल- अप्स की नियमित प्रेक्टिस करें, 9 फीट की लंबी कूद और बैलेंसिंग का भी प्रैक्टिस करते रहें। साथ में संतुलित आहार में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करें। पर्याप्त नींद लें और मानसिक तनाव लेने से बचें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment