AIBE 20 Admit Card 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा AIBE XX (20) के लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना AIBE 20 Hall Ticket 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
इस बार AIBE XX परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई है। यह परीक्षा देशभर में वकालत पेशे में प्रवेश के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) प्रदान किया जाता है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड बेहद महत्वपूर्ण है। यहां लेख में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जानकारी व लिंक उपलब्ध किया गया है।
AIBE 20 Admit Card 2025: जारी हुआ हॉल टिकट
बीसीआई ने पहले ही नोटिफाई किया है कि AIBE 20 एडमिट कार्ड मध्य नवंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। अब आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है।
AIBE 20 Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?
BCI द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार,
- AIBE 20 Exam Date: 30 नवंबर 2025
- Exam Timing: दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक
- Reporting Time: अधिकतम 11:30 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। लेट रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
Also Read-
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट? यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट
IBPS Clerk Result 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी, मेंस एग्जाम 29 नवंबर, स्कोरकार्ड ऐसे चेक करें
AIBE 20 Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide)
यदि आप पहली बार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएँ।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे लिंक AIBE 20 Admit Card 2025 Download पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर अपनी Application Number / Registration ID और Password दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसकी 2- 3 प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें।
AIBE Admit Card में क्या-क्या जानकारी होगी?
AIBE 20 Hall Ticket में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियाँ होंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा तिथि और समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस निर्देश
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है।
AIBE 20 Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक
एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध: https://www.allindiabarexamination.com/
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
कैसी होगी परीक्षा देखें: AIBE XX Exam Pattern 2025
एआईबीई 20 परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में होती है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। और इसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होती है।
Syllabus for All India Bar Exam-XX
AIBE में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
AIBE 20 परीक्षा में सफल होने के लिए बीसीआई ने न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित किए हैं। सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा में कम से कम 45 अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं SC एवं ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक रखे गए हैं। निर्धारित कटऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) प्रदान किया जाएगा।







