AIBE 20 Exam Answer Key 2025: सेट A, B, C, D के उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें

By: Monika

On: December 4, 2025

Follow Us:

AIBE 20 Exam Answer Key 2025

AIBE 20 Exam Answer Key 2025 का इंतज़ार कर रहे लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर! बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से All India Bar Examination (AIBE) XX उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गयी है। आधिकारिक आंसर की जारी होते ही उम्मीदवार इसे BCI की वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की चारों सेट A, B, C और D के लिए उपलब्ध है। इस आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने अनुमानित अंकों की जांच कर सकेंगे और यह तय कर पाएंगे कि वे पास होंगे या नहीं। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है की आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वह आंसर की के खिलाफ अपनी शिकायत 10 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं।

दर्ज की गई शिकायत पर विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक होगा और एक्सपर्ट की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार होगी और इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। AIBE परीक्षा हर साल वकालत लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आयोजित की जाती है। इस बार यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को Certificate of Practice (CoP) प्रदान किया जाता है, जिसके बाद वह देश की किसी भी अदालत में वकालत कर सकते हैं।

AIBE 20 Answer Key 2025 – Latest Update

Official Answer Key Set-wise PDF अब allindiabarexamination.com वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी गयी है। AIBE 20 आंसर की सेट वाइज A, B, C, D पहले Provisional रूप में जारी की गयी है, इसके बाद Objection मिलने पर Final Answer Key प्रकाशित की जाएगी, आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्न-पत्र से मिलान कर मार्क्स का अनुमान निकाल सकते हैं।

AIBE 20 Exam 2025 Overview

DetailsInformation
परीक्षा का नामAIBE (All India Bar Examination) XX/20
आयोजन संस्थाBar Council of India (BCI)
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
परीक्षा तिथि 30 नवंबर 2025
AIBE 20 Answer Keyजारी
Official Websiteallindiabarexamination.com

Provisional Vs Final Answer Key क्या है?

Answer Key का प्रकारक्या होता है?
Provisional Keyउम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं
Final Answer Keyसंशोधित key, इसी के आधार पर Result घोषित होता है

AIBE 20 Answer Key 2025 Kaise Download Kare?

आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  1. Official वेबसाइट पर जाएँ – allindiabarexamination.com
  2. होमपेज पर AIBE XX Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. अपनी Question Paper Set (A/B/C/D) चुनें
  4. PDF डाउनलोड कर लें
  5. OMR शीट से मिलान करके अपना स्कोर जांचें

यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, objection window के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

AIBE 20 Expected Cut Off 2025

CategoryCut Off (Expected)
General / OBC45% (40 Questions सही)
SC / ST / PwD40% (35 Questions सही)

ध्यान रहे: यह अनुमानित कट-ऑफ है, final कट-ऑफ result के साथ जारी होगी।

AIBE 20 मे Qualify कैसे होता है?

AIBE 20 में क्वालिफाई होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करने होते हैं। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है और यह केवल क्वालिफाइंग नेचर की परीक्षा है, यानी इसमें कोई रैंक या मेरिट सूची नहीं बनती। सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% (40 सवाल सही) और SC/ST/PwD वर्ग के लिए 40% (35 सवाल सही) आवश्यक हैं। निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार अंक मिलने पर अभ्यर्थी को Certificate of Practice (CoP) प्रदान किया जाता है, जिससे वह वकालत करने के पात्र हो जाते हैं।

AIBE 20 Answer Key PDF Link – Set A, B, C, D

AIBE 20 Answer Key PDF Download Link
AIBE 20 Objection Tracker Guide PDF

Also Read:

IB Security Assistant Result 2025 जारी? ऐसे करें रोल नंबर से चेक

CTET 2025-26 Notification Apply Online: सीटेट ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

Objection कैसे दर्ज करें?

अगर किसी उत्तर में त्रुटि हो तो उम्मीदवार:

  • BCI द्वारा दिए गए Objection Form में
  • प्रश्न संख्या, प्रमाण और सही उत्तर के साथ
  • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके
  • निर्धारित समय सीमा में सबमिट करें

इसके बाद सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और Final Answer Key जारी होगी।

AIBE 20 Result 2025 कब?

Final Answer Key जारी होने के बाद ही Result घोषित होगा। Result आने पर उम्मीदवार अपने Enrollment No. से Certificate of Practice (CoP) प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

AIBE 20 Answer Key 2025 – FAQs

AIBE 20 Answer Key 2025 कब जारी होगी?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से All India Bar Examination (AIBE) XX उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गयी है।

Answer Key कहाँ से डाउनलोड होगी?

BCI की official वेबसाइट से: allindiabarexamination.com

क्या objection raise कर सकते हैं?

हाँ, provisional key पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

क्या AIBE में negative marking है?

नहीं, कोई negative marking नहीं है।

निष्कर्ष

AIBE 20 Exam Answer Key 2025 आने के बाद उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का सही अनुमान लगा पाएंगे। Set A, B, C, D की आंसर की के साथ objection window भी उपलब्ध होगी। Final Answer Key और Result के बाद वकालत लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसलिए सभी अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment