AIIMS INI CET Result 2025: अगर आप INI CET November 2025 सत्र की परीक्षा देकर आए हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। AIIMS ने 9 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा का INI CET Result 2025 जारी कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो जनवरी 2026 सत्र में PG मेडिकल कोर्स (MD, MS, DM, MCh, MDS) में एडमिशन लेना चाहते हैं। परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी और लाखों उम्मीदवार इसका इंतजार कर रहे थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद सभी अपने-अपने परसेंटाइल, क्वालिफाइंग स्टेटस और रैंक देख सकते हैं।
INI CET Result 2025 कहाँ जारी हुआ है?
रिजल्ट AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है। AIIMS दो प्रकार के रिजल्ट जारी करता है:
- PDF Merit List
- Individual Scorecard
PDF लिस्ट में आपका रैंक और परसेंटाइल दिखता है, जबकि स्कोरकार्ड में आपकी पूरी डिटेल रहती है।
INI CET Scorecard 2025 डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए:
- Registration ID
- Password
इनसे लॉगिन करके आप अपनी रैंक, परसेंटाइल, रोल नंबर, कैटेगरी और क्वालिफिकेशन स्टेटस देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- AIBE 20 Admit Card 2025 हुआ जारी, अभी डाउनलोड करें Hall Ticket @ allindiabarexamination.com
- UPSSSC PET Result Date 2025: यूपी पीईटी रिजल्ट जल्द, upsssc.gov.in पर स्कोरकार्ड देखें
- UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट? यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट
INI CET Result 2025 ऐसे चेक करें (Step-by-Step Guide)
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट – aiimsexams.ac.in पर जाएँ।
- “Academic Courses” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब PG Courses या INI CET लिंक चुनें।
- “INI CET Result 2025 (November Session)” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में रिजल्ट देखें या Candidate Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी Registration ID और Password डालें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।
Direct Link To Download- AIIMS INI CET Result 2025 Link
INI CET 2025 की Qualifying Percentile (Cutoff)
AIIMS द्वारा तय न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल:
- General Category: 50th Percentile
- SC/ST Category: 45th Percentile
अगर आपने यह परसेंटाइल हासिल कर ली है, तो आप काउंसलिंग में भाग लेने के योग्य हैं।
INI CET November 2025 Merit List
AIIMS ने रिजल्ट के साथ Merit List PDF भी जारी की है। इसमें सभी उम्मीदवारों के नाम, रैंक, कैटेगरी और परसेंटाइल दिए होते हैं। टॉप रैंक वालों को AIIMS Delhi, AIIMS Jodhpur, AIIMS Rishikesh, JIPMER और PGI Chandigarh जैसी प्रीमियम संस्थानों में एडमिशन का मौका मिलता है।
काउंसलिंग कब होगी?
रिजल्ट जारी होने के बाद AIIMS जल्द ही INI CET Counselling 2025 की डेट्स भी घोषित करेगा। इसमें शामिल होंगे:
- पंजीकरण (Registration)
- चॉइस फिलिंग
- सीट अलॉटमेंट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल एडमिशन







