Air Force Agniveer Admit Card 2025, Download Exam City Slip, Admit Card from agnipathvayu.cdac.in

By: Monika

On: September 17, 2025

Follow Us:

Air Force Agniveer Admit Card 2025

Air Force Agniveer Admit Card 2025: जैसा कि भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) हर साल युवाओं को “Agniveer Vayu” योजना के तहत भर्ती का मौका देती है। अगर आपने भी Air Force Agniveer Recruitment 2025 के लिए आवेदन किया है, तो अब आपके लिए सबसे ज़रूरी है Air Force Agniveer Admit Card 2025 Download करना। क्योंकि अग्निवीर वायु सेवन परीक्षा 25 सितंबर 2025 को होनी है। बिना एडमिट कार्ड के आप परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

Indian Air Force की ओर से परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी कर दी गई है। आप अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे- Air Force Agniveer एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की स्थिति, कैसे डाउनलोड करें, किन-किन डिटेल्स को चेक करना है और परीक्षा में किन दस्तावेज़ों को साथ ले जाना अनिवार्य है।

Air Force Agniveer Bharti 2025: महत्वपूर्ण बिंदु

संस्था का नामभारतीय वायु सेना (Indian Air Force)
पद का नामAgniveer Vayu Intake 02/2026
रिक्तियां25000+
परीक्षा तिथि25 सितंबर 2025
एग्जाम सिटी स्लिप जारी15 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि23 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड प्राप्त करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agnipathvayu.cdac.in/

इसे भी पढ़ें-

Air Force Agniveer Exam City Slip Out

भारतीय वायु सेना द्वारा Agniveer Vayu Intake 02/2026 भर्ती की परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2025 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया है। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की समस्या ना हो, तैयारी बना सकें, इसलिए परीक्षा शहर सूचना स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसके जरिए केवल परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं। परीक्षा की पूरी जानकारी के लिए उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है।

Air Force Agniveer Admit Card 2025 लेटेस्ट अपडेट

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है, जो जल्द ही समाप्त होने वाला है।Admit Card जारी होने की तारीख 23 या 24 सितम्बर 2025 (यानी परीक्षा से 24- 48 घंटे पहले) मतलब आपका Air Force Agniveer Admit Card 2025 परीक्षा से ठीक 1-2 दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Air Force Agniveer Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आप अपना एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ- agnipathvayu.cdac.in ।
  2. Candidate Login पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number / Application Number और जन्म तिथि (DOB) डालें।
  4. लॉगिन करने के बाद “Admit Card for Agniveer Vayu Intake 02/2026” का लिंक मिलेगा।
  5. उस पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड कर लें।
  6. एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड पर मौजूद डिटेल्स

आपका एडमिट कार्ड सिर्फ एक प्रवेश पत्र नहीं, बल्कि परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है। इसमें यह जानकारी रहेगी:

  • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • परीक्षा की तारीख और समय (Exam Date & Time)
  • परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

टिप: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें। अगर किसी जानकारी में गलती हो तो तुरंत भारतीय वायु सेना की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Air Force Agniveer Admit Card 2025 Link

Indian Air Force Agniveer Exam City Slip 2025
Indian Air Force Agniveer Admit Card 2025 (Activate 23 Sep)

परीक्षा हॉल में साथ क्या-क्या ले जाएँ?

परीक्षा देने के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है। आपको इसके साथ कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स और सामान भी ले जाना होगा:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड (Color Print बेहतर रहेगा)
  • एक मान्य फोटो आईडी (Aadhaar, Voter ID, PAN, Driving License आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent)
  • ब्लैक/ब्लू बॉल पेन

ध्यान रहे: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, नोट्स या किताबें परीक्षा हॉल में बिल्कुल भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Air Force Agniveer Exam 2025 पैटर्न

Phase-I यानी लिखित परीक्षा में आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसमें मुख्यतः ये सेक्शन शामिल रहेंगे:

  • General Awareness (सामान्य जागरूकता)
  • English (अंग्रेज़ी)
  • Mathematics (गणित)
  • Physics (भौतिकी)

परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Indian Air Force Agniveer Admit Card 2025 कब आएगा?

परीक्षा से 24-48 घंटे पहले यानी 23 या 24 सितम्बर 2025 को उपलब्ध रहेगा।

Air Force Agniveer Admit Card कहाँ से डाउनलोड होगा?

आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?

Candidate Login पेज पर “Forgot Password” ऑप्शन से रीसेट कर सकते हैं।

परीक्षा में क्या-क्या ले जाना अनिवार्य है?

एडमिट कार्ड, फोटो आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और पेन।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment