AISSEE 2026 Admit Card: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

By: Monika

On: January 2, 2026

Follow Us:

AISSEE 2026 Admit Card

AISSEE 2026 Admit Card: जैसा कि सैनिक स्कूल में पढ़ाई करना देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों का सपना होता है। अनुशासन, गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा और रक्षा सेवाओं की तैयारी के लिए सैनिक स्कूलों की पहचान पूरे देश में है। इन्हीं स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष AISSEE (All India Sainik Schools Entrance Examination) आयोजित की जाती है। बता दें इस बार AISSEE 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 नवंबर 2025 निर्धारित थी।

अब जिन उम्मीदवारों ने समय रहते आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस लेख में हम आपको AISSEE 2026 Admit Card Download, परीक्षा तिथि और आगे की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहें हैं, अंत तक जरूर पढ़ें।

AISSEE 2026 Exam Date: परीक्षा कब होगी?

NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, AISSEE 2026 की परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में कराई जाएगी। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए परीक्षा अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी जैसे- परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता इन सभी का विवरण एडमिट कार्ड में दिया रहेगा।

AISSEE 2026 एडमिट कार्ड क्या है और क्यों जरूरी है?

AISSEE 2026 एडमिट कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए पात्र है। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां होती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि
  • कक्षा (VI या IX)
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

AISSEE 2026 Admit Card Latest Update

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 2 सप्ताह पूर्व जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि AISSEE 2026 Admit Card जनवरी 2026 की शुरुआत में कभी भी जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होते ही छात्र या उनके अभिभावक लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

UP Sainik School Admit Card 2025 Download Link: यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम हॉल टिकट जारी

Navodaya Class 6 Result 2026 Kab Aayega? JNVST रिजल्ट डेट, चेक लिंक और पूरी जानकारी

AISSEE 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/

Step 2: होमपेज पर “AISSEE 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें

Step 3: अपनी लॉगिन डिटेल भरें- Application Number, Date of Birth / Password

Step 4: Submit बटन पर क्लिक करें

Step 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा- PDF डाउनलोड करें, कम से कम 2 प्रिंटआउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

अगर एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई गलती दिखाई दे, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन या आधिकारिक ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। परीक्षा से पहले सुधार करवाना बहुत जरूरी होता है।

परीक्षा के दिन क्या-क्या साथ ले जाना जरूरी है?

  • AISSEE 2026 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / School ID)
  • एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

निष्कर्ष

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना और सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। छात्रों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें।

सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सपना निश्चित रूप से साकार हो सकता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment