Bihar Constable Jail Warder Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आप सुरक्षा सेवा या जेल सेवा में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। बता दें CSBC ने Bihar Constable / Jail Warder / Prohibition / Mobile Squad Constables के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दिया है। इस बार कुल 4128 पदों पर बड़ी भर्ती होने जा रही है।
इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं तो नीचे लेख में दी गई पूरी जानकारी पढ़ कर निर्धारित तिथि और समय तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
कितने पदों पर भर्ती होगी? Vacancy Details
इस भर्ती में कुल 4128 पद निकाले गए हैं:
- एक्साइज कांस्टेबल – 1603 पद
- जेल वार्डर – 2417 पद
- मोबाइल स्क्वॉयड कांस्टेबल – 108 पद
यानी सबसे ज्यादा भर्ती जेल वार्डर के पदों पर होगी।
पात्रता & शैक्षणिक योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार को 10+2 (12वीं) पास होना चाहिए, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
- आयु सीमा– न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु 25 वर्ष आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए- इस भर्ती के लिए बिहार के अलावा दूसरे राज्य के युवा भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
बिहार कांस्टेबल, जेल वार्डर कि इस भर्ती में आवेदन किए हुए सभी उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण की प्रक्रिया यानी फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी न कि लिखिए परीक्षा में प्राप्त हुए अंकों से। लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग परीक्षा होगी। लेकिन जेल वार्डर के पदों की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनेगी।
इसे भी पढ़ें-
- JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025, 10वीं पास के लिए कक्षपाल के 1733 पदों पर निकली भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स
- SSC MTS & Havaldar Exam 2025: नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड का इंतजार, यहां पाएं पूरी जानकारी
- आपके खाते में क्यों नही आई Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Installment? जानिए पूरी जानकारी व समाधान
वेतनमान व भत्ते
चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान, ग्रेड पे और अन्य भत्ते (रहने, यात्रा, चिकित्सा आदि) मिलेंगे। यह वेतनमान समय-समय पर आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया जाता है।
जरूरी दस्तावेज़
आवेदन के समय निम्न दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
- फोटो / हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्म प्रमाण पत्र / matriculation प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार / पैन / ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
Bihar Constable Jail Warder Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन (स्टेप-बाय-स्टेप)
- CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: csbc.bihar.gov.in
- “Advt 03/2025 – Prohibition, Jail Warder & Mobile Squad Constables” लिंक देखें
- रजिस्ट्रेशन करें (यदि नया उपयोगकर्ता हों)
- आवेदन फॉर्म भरें और मांगी गई जानकारी सही-सही दें
- दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फाइनल सबमिशन करें और प्रिंट आउट निकाल लें
परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न कक्षा 10वीं स्तर से होंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होगा। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करेगा उसे असफल घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के नियम अनुसार कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए होगा।
निष्कर्ष
Bihar Constable Jail Warder Vacancy 2025 भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है – 4128 पदों पर नियुक्तियाँ हो रही हैं। आवेदन की तिथि 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होती है और अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित है। सही समय पर आवेदन करें, अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।







