Bihar Police Constable Driver Exam 2025: City Slip Out, Admit Card Dec 3 से डाउनलोड

By: Monika

On: December 3, 2025

Follow Us:

Bihar Police Driver Admit Card 2025

Bihar Police Constable Driver Exam 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने 4361 रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाली ड्राइवर कॉन्स्टेबल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है, जबकि एडमिट कार्ड 3 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। CSBC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को राज्य के करीब 15 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम इस लेख में बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा 2025 के एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध किए हैं, ताकि आप आसानी से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग

सीएसबीसी की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन राज्य के 15 जनपदों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को एक ही शिफ्ट में संपन्न होगी। एग्जाम की टाइमिंग इस प्रकार होगी:

  • परीक्षा समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुँचकर अनिवार्य दस्तावेजों की जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

City Slip Out – कैसे चेक करें?

CSBC ने एग्जाम से पहले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Exam City Slip जारी की है। यह स्लिप आपको यह बताएगी कि आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे उम्मीदवार अपने यात्रा प्रबंधन और तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे। City Slip डाउनलोड करने के चरण:

  1. CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  2. होम पेज पर “Bihar Police Constable Driver Exam 2025 City Slip” (Advt.No. 02/2025) लिंक पर क्लिक करें
  3. अपनी Registration ID / Mobile Number / DOB भरें
  4. स्क्रीन पर आपकी Exam City Slip दिखाई दे जाएगी
  5. इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

ध्यान रहे- सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, यह सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है।

इसे भी पढ़ें – BSEB STET Answer Key 2025 जारी, आज से डाउनलोड करें आंसर की और रिस्पॉन्स शीट

Admit Card 3 दिसंबर से करें डाउनलोड

CSBC ने साफ किया है कि ड्राइवर कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से प्रिंट निकाल सकते हैं। इसमें आपकी परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए:

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाएँ
  2. वहां “Download Admit Card for Constable Driver Exam 2025” लिंक ओपन करें
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालें
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

परीक्षा में ले जाने के महत्वपूर्ण दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपने साथ इन दस्तावेजों को अवश्य रखें:

  • एडमिट कार्ड (प्रिंट आउट)
  • वैध फोटो ID प्रूफ (आधार / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर ID)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवश्यक स्टेशनरी

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में

सिटी स्लिप जारीजारी हो चुकी है
एडमिट कार्ड रिलीज3 दिसंबर 2025 (जारी )
लिखित परीक्षा10 दिसंबर 2025
भर्ती पद4361 पद

Bihar Police Constable Driver Exam City Slip, Admit Card Link

Bihar Police Constable Driver Exam City Slip
Admit Card Download Link
CSBC Official Website

4361 पदों के लिए होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के कुल 4361 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह राज्य में पुलिस विभाग को मजबूत बनाने और वाहनों के संचालन संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए एक बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

आखिरी सलाह

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द अपनी City Slip डाउनलोड कर लें और 3 दिसंबर को एडमिट कार्ड आते ही प्रिंट निकाल लें। परीक्षा पास करने के लिए लिखित तैयारी के साथ ड्राइविंग स्किल्स पर भी ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। यदि आप Bihar Police Constable Driver Bharti 2025 में चयन पाना चाहते हैं, तो अब आपकी तैयारी का अंतिम समय शुरू हो चुका है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment