Bihar STET 2025 Apply Online: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आखिरकार Bihar STET 2025 Notification जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। पहले आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया। अब आवेदन की शुरुआत 11 सितंबर 2025 से शुरू होने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है और उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का मौका 19 सितंबर 2025 तक दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharonline.com या biharboardonline.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार STET परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट 1 नवंबर 2025 तक जारी होना प्रस्तावित है। बता दें इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार BPSC TRE- 4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) में आवेदन कर सकेंगे। आगे लेख में बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन करें।
Bihar STET 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 10 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 11 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 सितंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक |
| रिजल्ट | 1 नवंबर 2025 |
इसे भी पढ़ें- Bihar Police Result 2025 Kab Aayega: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द, जानें पूरी अपडेट
Bihar STET 2025: पात्रता (Eligibility Criteria)
Bihar STET 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:
- शैक्षणिक योग्यता: सेकेंडरी स्तर (कक्षा 9-10 के शिक्षक) के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन + B.Ed और सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 11-12 के शिक्षक) के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed.
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार छूट के साथ 37 से 40 वर्ष तक निर्धारित है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
बोर्ड की ओर से तय आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रहेगा:
- जनरल / OBC/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹960 (एक पेपर के लिए), दोनों पेपर के लिए- ₹1440
- SC / ST / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: ₹760 (एक पेपर के लिए), दोनों पेपर के लिए- ₹1140
आवेदन कहां से करें?
बिहार बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है। उम्मीदवार नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं:
- https://secondary.biharboardonline.com/
- https://biharboardonline.com/
Bihar STET 2025 Apply Online: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Bihar STET 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी-पासवर्ड बनाएं।
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें (नाम, पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता आदि)।
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से जमा करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- आवेदन फॉर्म भरते समय स्पेलिंग और डिटेल्स चेक करें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
- अपलोड की जाने वाली फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में रखें।
- फीस पेमेंट का रिसीट जरूर सेव करें।
- परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि सीटें सीमित और प्रतियोगिता ज्यादा होगी।
क्यों जरूरी है STET?
STET (Secondary Teacher Eligibility Test) बिहार में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए पात्र होते हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेते हैं, और 2025 में भी रिकॉर्ड संख्या में आवेदन की उम्मीद की जा रही है।
Bihar STET 2025 Apply Online लिंक
लेख का सारांश
बिहार बोर्ड ने Bihar STET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप बिहार में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं, तो यह आपके करियर का सुनहरा मौका है। समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दें।







