CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: परीक्षा समाप्त, जानें रिजल्ट कब जारी होगा

By: Monika

On: July 15, 2025

Follow Us:

CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega

CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 12th क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षा (जिसे कंपार्टमेंट परीक्षा भी कहा जाता है) 2025 सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है। बोर्ड ने इस बार कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया। इस परीक्षा में वो छात्र शामिल हुए हैं, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा 2025 में एक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।

ऐसे में सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा छात्रों के लिए एक अच्छा मौका होता है। इससे वे अपना 1 साल बर्बाद होने से बचा लेते हैं या अंको में सुधार कर बढ़ोतरी कर पाते हैं। अब जो छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके मन में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि CBSE 12th Supplementary का रिजल्ट कब तक आएगा?

या CBSE 12th Class Supplementary Result 2025 Date क्या है? यदि आप भी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको इस विषय में नवीनतम जानकारी और अपडेट्स प्रदान कर रहे हैं ताकि आप सही समय पर अपने परिणाम की जांच कर सकें।

सप्लीमेंट्री रिजल्ट में क्या होता है? पहले जानें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करती है, जो छात्र कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा में एक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने में असफल रहते हैं या वे छात्र जो अपने अंको में सुधार करना चाहते हैं। इस बार CBSE 12th Class की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया गया। अब जो छात्र इस एग्जाम में पास होते हैं उनको पासिंग मार्क्स के साथ अपडेटेड मार्कशीट प्रदान की जाती है। इसमें पुराने विषयों की स्थिति और संशोधित अंक दोनों दर्शाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- MP Board Supplementary Result Update 2025: 10वीं, 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर

CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: संभावित तारीख

CBSE ने अभी कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं किया है। हालांकि पिछले वर्षों के रुझानों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी सप्लीमेंट्री रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह (1 से 5 अगस्त 2025 के बीच) में जारी किया जा सकता है।

सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने की सटीक तिथि और नवीनतम अपडेट के लिए आपको सलाह देते हैं कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in, cbseresults.nic.in) पर नजर रखते रहें। रिजल्ट जारी होते ही अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से परिणाम चेक कर पाएंगे।

पिछले साल कब जारी हुए थे सप्लीमेंट्री रिजल्ट?

सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 समाप्त होने के बाद, छात्र बेसब्री से सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अब आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन लेना है। सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि “CBSE 12th Supplementary Result 2025” जल्द ही जारी होगा। उससे पहले आप पिछले साल कब जारी हुए थे 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट देख सकते हैं-

वर्ष रिजल्ट जारी तिथि
20242 अगस्त
20231 अगस्त

इसे भी पढ़ें- Agniveer Physical Test Details 2025: फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?, अभी देख लें पूरी डिटेल्स

CBSE Supplementary Result चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट्स

  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

CBSE 12th Supplementary Result 2025: चेक करने की प्रक्रिया

सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करना बड़ा आसान है। सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर “Senior Secondary Supplementary Examination 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें। फिर नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी को दर्ज कर सबमिट करना है। इतना करते ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, फिर आप अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। या आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment