CBSE Board Result 2025 का इंतजार देशभर के लाखों छात्रों को है जो इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर साल की तरह इस साल भी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से बोर्ड परीक्षा का आयोजन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। बता दें शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था।
सीबीएसई कीबोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए भारत और विदेश के 8000 स्कूलों के लगभग 44 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब इन सभी छात्र के रिजल्ट जारी होनी की लेटेस्ट अपडेट आ चुकी है। इस लेख में हम आपको CBSE Board Result 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे कि परिणाम की तारीख, चेक करने का तरीका, पासिंग मार्क्स, ग्रेस मार्क्स पॉलिसी, रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में।
CBSE Board Result 2025: महत्वपूर्ण बिंदु
बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
शैक्षिक सत्र | 2024-25 |
परीक्षा की तिथि | 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 |
संभावित रिजल्ट डेट | मई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में |
आधिकारिक वेबसाइट | cbseresults.nic.in |
पासिंग मार्क्स | 33% |
सप्लीमेंट्री एग्जाम | जुलाई 2025 (संभावित) |
छात्रों की मार्कशीट | डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट |
CBSE Board Result 2025 कब होगा जारी?
CBSE Board Result 2025 के लिए लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थीं। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2025 तक चली थी। पिछले वर्षों के रुझान को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि CBSE Result 2025 मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।
CBSE Result 2025 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
CBSE बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।
Also Read: RRB NTPC Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें, जारी होने की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश
CBSE Board Result 2025 कहां और कैसे देखें?
CBSE Result 2025 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- डिजिलॉकर (DigiLocker)
- उमंग ऐप (UMANG App)
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘CBSE Board Result 2025 Class 10’ या ‘Class 12’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
- आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
डिजिलॉकर और UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे प्राप्त करें?
डिजिलॉकर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां छात्र अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजिटल फॉर्म में एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड से लिंक किया गया मोबाइल नंबर चाहिए। UMANG ऐप से भी छात्र CBSE Board Result 2025 को एक्सेस कर सकते हैं, जो कि मोबाइल फ्रेंडली और आसान तरीका है।
ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी 2025
CBSE की ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी छात्रों को लाभ देने के लिए होती है ताकि कोई भी छात्र बहुत कम अंतर से फेल न हो। यदि कोई छात्र 1-2 अंकों से फेल होता है तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स दे सकता है। इसके अलावा, कुछ कठिन प्रश्नों के कारण मॉडरेशन पॉलिसी भी लागू की जाती है।
कंपार्टमेंट परीक्षा और रीचेकिंग की प्रक्रिया
अगर कोई छात्र CBSE Result 2025 में किसी विषय में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकता है जो आमतौर पर जुलाई के महीने में होती है। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रीचेकिंग की प्रक्रिया:
- परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड रीचेकिंग के लिए पोर्टल खोलता है।
- छात्र प्रति विषय एक निश्चित शुल्क देकर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचा जाता है और त्रुटियों को सुधारा जाता है।
टॉपर लिस्ट और पासिंग प्रतिशत
हर साल CBSE टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी करता है। यह जानने के लिए कि इस साल छात्रों ने किस तरह का प्रदर्शन किया है, टॉपरों की सूची और राज्यों के अनुसार पास प्रतिशत की जानकारी भी अहम होती है। पिछले साल 12वीं में करीब 87% और 10वीं में लगभग 93% छात्र पास हुए थे। इस साल यह प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
CBSE Marksheet 2025 – ऑनलाइन और ऑफलाइन
CBSE Board Result 2025 जारी होने के बाद छात्रों को उनकी मूल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल से मिल जाएगी। इसके अलावा, डिजिलॉकर में डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध रहेगी जो सरकारी मान्यता प्राप्त होती है।
CBSE Board Result 2025 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
CBSE Board Result 2025 कब जारी होगा?
CBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम मई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। आधिकारिक तारीख cbse.gov.in पर घोषित की जाएगी।
CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी है?
CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
CBSE का रिजल्ट किस वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है?
आप CBSE का रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, डिजिलॉकर वेबसाइट्स और UMANG ऐप पर देख सकते हैं।
अगर किसी विषय में फेल हो जाएं तो क्या करें?
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जा सकती है।