CM Shri School Result 2025: जारी हुआ सीएम श्री स्कूल 6, 7, 8 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, देखें Direct Link से

By: Monika

On: September 29, 2025

Follow Us:

CM Shri School Result 2025

CM Shri School Result 2025: दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए CM SHRI (Schools of Excellence) कार्यक्रम के तहत इस साल कक्षा 6, 7 और 8 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था ताकि उन्हें बेहतर सुविधाओं और आधुनिक शिक्षा पद्धति से जुड़े सीएम श्री स्कूलों में दाखिला मिल सके। प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक बड़ी बेसब्री से इसके रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

अब छात्र या उनके अभिभावक लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं। बता दें कि सीएम श्री स्कूल दिल्ली सरकार की इस नई पहल के लिए वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में 100 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसमें आधी सीटें सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। आइए नीचे लेख में CM Shri School रिजल्ट और प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करें।

CM Shri School Result 2025: अवलोकन

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामCM SHRI School Admission Test 2025
आयोजित करने वाली संस्थाशिक्षा निदेशालय, दिल्ली (DoE)
परीक्षा तिथि13 सितंबर 2025
रिजल्ट जारी होने की तारीख29 सितंबर 2025
कक्षाएंकक्षा 6, 7 और 8
रिजल्ट मोडऑनलाइन (मेरिट लिस्ट / पीडीएफ)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://edudel.nic.in/
रिजल्ट में विवरणछात्र का नाम, रोल नंबर, अंक, मेरिट रैंक, आवंटित स्कूल
आगे की प्रक्रियादस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश औपचारिकताएँ

CM SHRI School क्या है और क्यों खास है?

सीएम श्री स्कूल यानी Schools of Excellence दिल्ली सरकार का एक विशेष प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद है छात्रों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा और इनोवेशन का माहौल देना। इन स्कूलों में:

  • स्मार्ट क्लासरूम
  • डिजिटल लर्निंग सुविधाएं
  • एक्स्ट्रा-करीकुलर गतिविधियों पर जोर
  • रिसर्च और इनोवेशन आधारित पढ़ाई
  • और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर माहौल

प्रवेश पाने के लिए छात्रों को एडमिशन टेस्ट पास करना होता है। यही वजह है कि रिजल्ट का इंतजार छात्रों और अभिभावकों के बीच इतना खास है।

जारी हुआ CM SHRI School Entrance Exam Result 2025?

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली (DoE) की ओर से 13 सितंबर 2025 को आयोजित हुई CM SHRI स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 घोषित हो चुका है। अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर “CM SHRI Schools Admission Test 2025” सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपनी पंजीकरण आईडी या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी, जिसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। छात्र-छात्राएं इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं, क्योंकि आगे प्रवेश प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ें- CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025, इकलौती बेटियों को हर महीने मिलेगा ₹1000

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र और अभिभावक इसे सीधे EDUDEL की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

  • https://edudel.nic.in/

CM Shri School Result 2025 देखने का तरीका (स्टेप बाय स्टेप गाइड)

  1. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “CM SHRI Schools Admission Test 2025 Result” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां मांगे गए विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर / जन्मतिथि भरें।
  4. अब “View Result / Merit List” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर चयनित छात्रों की सूची दिखाई देगी।
  6. चाहें तो इस सूची को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Direct Link- CM Shree School Admission Test Result 2025

रिजल्ट में क्या मिलेगा?

जब रिजल्ट जारी होगा, तो उसमें छात्रों को निम्नलिखित जानकारी मिलेगी:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • मेरिट लिस्ट में रैंक
  • आवंटित स्कूल का नाम
  • आगे की एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को निर्धारित तारीख तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज मांगे जाएंगे:

  • आधार कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछले स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • एड्रेस प्रूफ
  • रिजल्ट / मेरिट लिस्ट की कॉपी

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

CM Shri School प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 केवल ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा, इसलिए किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। रिजल्ट चेक करने के लिए सही रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट में चयनित छात्रों को समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना सीट किसी और को दी जा सकती है। परिणाम चेक करते समय यदि वेबसाइट स्लो हो तो घबराएं नहीं, बार-बार ट्राई करें।

सारांश

CM SHRI School Result 2025 अब जारी कर दिया गया है। छात्र और अभिभावक edudel.nic.in पर जाकर आसानी से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। यह रिजल्ट उन बच्चों के लिए बेहद खास है जो आधुनिक सुविधाओं और बेहतर माहौल वाले सीएम श्री स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे हैं। सभी माता-पिता को सलाह है कि प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया को फॉलो करें और अपने बच्चों का एडमिशन दिलवाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

CM SHRI School Result 2025 कब जारी होगा?

सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर 2025 को घोषित हो चुका है। ।

CM SHRI School Result 2025 कहां चेक करें?

छात्र और अभिभावक अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट केवल EDUDEL की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment