---Advertisement---

DA Hike Update 2025: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी, देखें लेटेस्ट अपडेट

By: Monika

On: September 7, 2025

Follow Us:

DA Hike Update 2025

DA Hike Update 2025: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे देश के करीब 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट है। जैसा कि आप सभी को पता है कि महंगाई भत्ता Dearness Allowance) साल भर में दो बार बढ़ता है। और जुलाई 2025 के लिए AICPI इंडेक्स यानी महंगाई सूचकांक का ताजा आंकड़ा जारी कर दिया गया है। अब सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी करेगी। डीए में बढ़ोतरी होने से DA 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

यह DA Hike जुलाई 2025 से लागू की जाएगी। अगर आप भी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी हैं तो आपको महंगाई भत्ता का बेसब्री से इंतजार होगा। क्योंकि दिवाली का त्यौहार आने वाला है और पिछले साल सरकार ने दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था। इस बार भी यही होने की उम्मीद है। DA Hike को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?, कब होगा ऐलान और कब आएंगे पैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

DA Hike क्या है? एक नजर में समझें

DA का फुल फॉर्म है Dearness Allowance (मंहगाई भत्ता)। यह सरकार यह सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला एक अतिरिक्त भत्ता (Allowance) है, जो उनकी बेसिक सैलरी पर दिया जाता है। इसका मकसद महंगाई से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देना है। केंद्र सरकार हर 6 महीने (जनवरी और जुलाई) में DA की समीक्षा करती है। और जब महंगाई बढ़ती है, तो महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया जाता है। इसी बढ़ोतरी को ही DA Hike कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- WBSSC Vacancy 2025: 8000+ नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, पूरी डिटेल्स यहां..

अभी कितना है DA और कितना बढ़ेगा?

फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55% पर है। जुलाई 2025 के बाद इसमें 3% की बढ़ोतरी (Hike) होकर यह 58% तक पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹50000 है तो पहले 55% DA के हिसाब से उसे ₹27500 मिल रहा था। लेकिन अब DA 58% लागू होने से यह बढ़कर ₹29,000 रुपए हो जाएगा। मतलब कि उसकी सैलरी में हर महीने ₹1500 अतिरिक्त की बढ़ोतरी होगी।

DA Hike पर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली का त्यौहार बेहद खास होने वाला है। वजह है कि जुलाई 2025 का AICPI इंडेक्स ताजा आंकड़ा आ चुका है। क्योंकि इसी सूचकांक के आंकड़ों पर निर्भर करता है। ऐसे में अब 3%  DA बढ़ोतरी तय है। विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स एवं सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर सकती है। और दिवाली से पहले जुलाई से लेकर सितंबर तक का एरियर (बकाया) और नया DA अक्टूबर की सैलरी के साथ दिए जाने की उम्मीद है।

क्यों खास है यह DA Hike?

  • महंगाई का दबाव – पिछले कुछ महीने से खाने पीने की चीजों और घरेलू सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। DA Hike इस बोझ को थोड़ा हल्का करेगा।
  • त्यौहारी सीजन का बोनस –  दिवाली से पहले मिलने वाला यह पैसा खरीददारी और त्योहारों की तैयारियों में काम आएगा।
  • पेंशनरों के लिए राहत – बुजुर्ग पेंशनरों के लिए यह राहत का पैकेज है।
  • 8वें वेतन आयोग की चर्चा के बीच – इस समय 8th Pay Commission की मांग चल रही है। ऐसे में यह DA Hike कर्मचारियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।

बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

जुलाई 2025 के लिए कितना DA बढ़ेगा?

3% की DA Hike ( महंगाई भत्ता बढ़ोतरी) तय है।

जुलाई 2025 का DA Hike कब से मिलेगा?

अक्टूबर की सैलरी के साथ जुलाई से सितंबर तक का एरियर (बकाया) और नया DA मिलेगा।

क्या DA 3% बढ़ने से पेंशनर्स को भी फायदा होगा?

हां, पेंशनरों को भी DR 3% बढ़कर मिलेगा।

DA और DR में क्या अंतर है?

DA (Dearness Allowance) मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलता है, जबकि DR (Dearness Relief) पेंशनर्स को दिया जाता है। दोनों की दरें सामान निर्धारित है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

UP PET Answer Key 2025: कब आएगी यूपी पीईटी की आंसर-की?, जाने ताजा अपडेट डाउनलोड प्रक्रिया

SSC CGL Exam Date 2025 Tier 1: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा डेट – नया अपडेट

IB Security Assistant Vacancy 2025: आईबी ने 10वीं पास के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

WBSSC Vacancy 2025: 8000+ नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, पूरी डिटेल्स यहां..

Leave a Comment