Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली स्कूलों में टीचर के 1180 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया

By: Monika

On: September 11, 2025

Follow Us:

Delhi Teacher Bharti 2025

Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षक (PRT) भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की ओर से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक के 1180 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, Delhi Primary Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन 17 सितंबर 2025 से शुरू होंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली की यह भर्ती विज्ञापन संख्या 802/25 के तहत निकाली गई है।। इसमें दिल्ली शिक्षा निदेशालय और नई दिल्ली नगर निगम में प्राइमरी अध्यापक की नियुक्ति होगी। अगर आप प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए इसमें एक सीट पाने का अच्छा मौका है। लेकिन इसके लिए आपके पास योग्यता का होना जरूरी है। आगे लेख में दिल्ली टीचर भर्ती 2025 की पूरी डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करें और अपना आवेदन करें।

Delhi Teacher Bharti 2025: जरूरी जानकारी

भर्ती संस्था का नामDSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board)
पद का नामAssistant Teacher (Primary) / Primary Teacher
कुल पद1180
विभागDirectorate of Education तथा New Delhi Municipal Council (NDMC)
आवेदन शुरू होने की तिथि17 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि16 अक्टूबर 2025
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://dsssb.delhi.gov.in/

इसे भी पढ़ें- Bihar STET 2025 Apply Online: बिहार एसटीईटी आवेदन शुरू, 19 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Delhi Teacher Bharti 2025 रिक्तियों का विवरण

DSSSB PRT Vacancy 2025 में कुल 1180 पद हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के 502, अन्य पिछड़ा वर्ग के 306, अनुसूचित जाति 166, अनुसूचित जनजाति 69, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 137 पद हैं।

  • शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षक (प्राइमरी): 1055 पद
  • नई दिल्ली नगर निगम में सहायक शिक्षक (प्राइमरी): 125 पद

दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती की योग्यता 

  • शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवारों अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कम से कम 50% अंकों के साथ 2 साल का एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा (D.El.Ed.) होना चाहिए। या 12वीं (50%)+ 4 वर्ष B.El.Ed या ग्रेजुएशन+ 2 वर्ष D.El.Ed होना चाहिए। इसके अलावा CTET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा – आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 में आवेदन करने के दौरान सामान्य/EWS / OBC अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि SC/ ST/ Female/PwBD/ Ex-Servicemen आदि को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसे भी पढ़ें- IB Security Assistant Vacancy 2025: आईबी ने 10वीं पास के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Delhi Teacher Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया

  1. दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाना है।
  2. सबसे पहले अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  3. उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आवेदन के लिए लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनली सबमिट करें।
  5. भरे हुए आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Delhi Teacher Bharti 2025 Apply Link

DSSSB Teacher Bharti 2025 Apply (Link Activate 17/09/2025 से)
DSSSB Official Website

Delhi Primary Teacher Salary

DSSSB द्वारा निकाली गई दिल्ली सहायक प्राइमरी टीचर की नियुक्ति होने पर ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह (पे लेवल 6) ग्रुप बी के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सरकारी नियम के अनुसार अन्य भत्ते मिलेंगे (DA, HRA आदि)

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment