Haryana CET Result Kab Aayega 2025: हरियाणा में सरकारी ग्रुप C पदों की भर्ती में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2025 दिया है, उनके रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा सीईटी 2025 की परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। इस बार CET 2025 का आयोजन ग्रुप C पदों के लिए 26 और 27 जुलाई 2025 को 4 शिफ्टों में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है।
परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। सभी उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है, और जानना चाहते हैं- “HSSC CET 2025 Result Kab Aayega?” या “Haryana CET 2025 Result Date” तो इसकी डिटेल्स में जानकारी लेख में हमने प्रदान किया है। साथ ही रिजल्ट कहां से कैसे आसानी से चेक कर सकेंगे, उसका भी आसान तरीका बताया है।
Haryana CET 2025 Answer Key Update
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) रिजल्ट जारी करने के पहले CET Answer Key जारी करता है। जिसके जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके अपने स्कोरकार्ड का अंदाजा लगातें हैं। आयोग की ओर से सीईटी आंसर की 2025 आज या कल में किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध कर दी जाएगी। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड करके अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। यदि आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति है तो इसके लिए आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। CET 2025 आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई करने के बाद, आयोग इसकी फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ घोषित करेगा।
यह भी पढ़ें- HSSC CET 2025 Cut Off: कितना जाएगा हरियाणा CET कट ऑफ, देखें पिछले साल का क्वालीफाइंग मार्क्स
Haryana CET 2025: रिजल्ट कब आएगा? संभावित तारीख
जैसा कि किसी भी परीक्षा के समाप्त हो जाने के बाद उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि रिजल्ट कब आएगा। तो बता दें HSSC CET 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को संपन्न किया गया था। अब आयोग प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करके उस पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की बनाएगा, इन सब में करीब 15 से 20 दिन लग सकतें हैं। ऐसे में आप CET Result 2025 की उम्मीद अगस्त के अंतिम सप्ताह (25- 30 अगस्त के बीच) तक कर सकते हैं। इसकी नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in समय समय पर विजिट करते रहें।
Haryana CET Result 2025 ऐसे चेक कर सकेंगे?
हरियाणा CET 2025 रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोरकार्ड निम्न आसान तरीके को फॉलो करते हुए चेक कर सकेंगे:
- पहले HSSC की Official Website पर चले जाना है।
- होम पेज पर मेन्यू के उपलब्ध ‘Results’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर Name Of Post में “CET Result 2025 Group C से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने स्कोर कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड कर सेव या प्रिंट निकाल सकते हैं।
| HSSC CET 2025 Result | August 2025 |
| HSSC Official Website | https://hssc.gov.in/ |
इसे भी पढ़ें: NTPC UG Exam City Intimation 2025: RRB एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना स्लिप Direct Link से देखें
HSSC CET 2025: सीईटी के लिए पासिंग मार्क्स
हरियाणा CET देने के बाद बहुत से उम्मीदवारों के मन में प्रश्न होता है कि इसमें पास होने के लिए पासिंग मार्क्स या कट ऑफ मार्क्स क्या होने चाहिए। HSSC CET में पास होने के लिए कोई निर्धारित पासिंग मार्क्स तय नही है। आयोग की ओर से निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक होने पर ही सरकारी नौकरी में ग्रुप C के पदों पर सिलेक्शन होने के चांस बनते हैं। फिलहाल पिछले रुझानों को देखकर कह सकते हैं कि सामान्य श्रेणी के लिए 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के लिए 40% अंक जरूरी हैं। इसमें जितना अधिक अंक होगा उतना आपके लिए अच्छा है। Haryana CET स्कोर कार्ड 3 साल तक के लिए मान्य रहता है।







