Haryana HTET Exam Result 2025: हरियाणा टीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, चेक करें

By: Monika

On: October 8, 2025

Follow Us:

Haryana HTET Exam Result 2025

Haryana HTET Exam Result 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 दिए हुए उम्मीदवारों के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर HTET Result जारी करता है। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करके इसे ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

परीक्षा समाप्त होने के बाद 1 अगस्त 2025 को इसकी प्रोविजनल आंसर की भी जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर कुछ लोगों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की सुनवाई की जा चुकी है। अब बोर्ड की ओर से इसका HTET Result 2025 जल्द ही जारी किया जाना है। हरियाणा टेट रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का आसान तरीका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे लेख में देख सकते हैं।

आजीवन मान्य होता है HTET प्रमाणपत्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से HTET Exam 2025 तीन स्तरों के लिए (PRT, TGT, PGT) 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित किया गया था। बता दें यह परीक्षा हरियाणा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए एक पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को HTET प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो अब आजीवन के लिए मान्य होगा। बोर्ड की ओर से आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट जारी किया जाना है।

Also Read: BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025: बीएचयू तीसरे राउंड की सीट एलॉटमेंट Cut Off लिस्ट देखें

Haryana HTET Exam Result 2025 नवीनतम अपडेट

हरियाणा टीईटी 2025 दिए हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH) जल्द ही HTET Result 2025 ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करेगा। हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि रिजल्ट अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह से पहले ही जारी होगा। परीक्षा प्राधिकरण HTET Result (TGT, PGT, PRT के लिए) अलग अलग रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करके हरियाणा TET स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

Haryana HTET Result 2025 चेक करने के चरण 

हरियाणा TET रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध होने के बाद इसे चेक व डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. HTET 2025 Result के लिए उपलब्ध लिंक खोजकर उसपर क्लिक करें।
  3. लिंक आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाएगा।
  4. जहां पर आपको रोल नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
  5. इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर Haryana HTET Result 2025 आ जाएगा।
  6. रिजल्ट चेक करें और आगे की संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर सेव करें या प्रिंट निकाल लें।

Haryana HTET Exam Result 2025 में क्या देखने को मिलेगा?

हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित विवरण आप देख सकेंगे:

  • एग्जाम का नाम व वर्ष
  • HTET 2025 परीक्षा तिथि
  • चयनित विषय
  • प्राप्त कुल अंक
  • निर्धारित Cut off मार्क्स
  • योग्यता स्थिति

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हरियाणा TET रिजल्ट 2025 कब आएगा?

हरियाणा टीईटी रिजल्ट अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह से पहले ही जारी किया जा सकता है।

HTET रिजल्ट चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

हरियाणा टीईटी (HTET) रिजल्ट चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in है।

क्या HTET Result TGT, PGT, PRT के अलग अलग जारी होंगे?

हां, BSEH हरियाणा टीईटी के तीनों स्तर के रिजल्ट अलग अलग जारी कर सकता है।

HTET प्रमाण पत्र कितने साल के लिए मान्य है?

HTET प्रमाण पत्र अब आजीवन (जीवनभर) के लिए मान्य है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment