HBSE Compartment Result 2025 Class 10th: हरियाणा बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की ओर से आयोजित की गई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर! HBSE, भिवानी की तरफ से 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी करने के बाद, अब 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम दर्ज करके चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई को बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी कर चुका है। अब जो छात्र दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे वो “HBSE 10th Compartment Result 2025” का इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में हम आप जानेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का आसान तरीका और लिंक समेत पूरी जानकारी।
HBSE Compartment Result 2025 Class 10th: मुख्य जानकारी
| बोर्ड का नाम | हरियाणा बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) |
| परीक्षा का नाम | हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 |
| 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि | 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट | अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bseh.org.in/ |
हरियाणा 10वीं कंपार्टमेंट Result 2025 कब आएगा Latest Update
HBSE 10th Compartment Result 2025 Date Time: हरियाणा बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की तरफ से जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाए थे, उनके लिए बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक किया था। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2- 7 अगस्त 2025 के बीच किसी भी समय आ सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं किया है। आपको सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करते रहें।
इसे भी पढ़ें- Haryana CET Result Kab Aayega 2025: तारीख जानें, जल्द आएगा HSSC CET रिजल्ट
HBSE 10th Compartment रिजल्ट कहां से और कैसे चेक करें?
हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से देख सकते हैं। ऑनलाइन कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने का तरीका निम्नलिखित है:
- आप पहले HBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर मीनू में उपलब्ध ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद All Results में Secondary Examination July 2025 One Day Exam Result पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, नाम, माता पिता का नाम, जन्म तिथि दर्ज कर Search Result पर क्लिक करें।
- आपका दसवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने परिणाम की जांच करें और आगे के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
| HBSE Compartment Result 2025 Class 10th | Soon |
| Official Website | https://bseh.org.in/ |
रिजल्ट में क्या-क्या देख पाएंगे?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- विषय वार अंक
- कुल अंक एवं प्रतिशत
- ग्रेड और डिवीजन
- पास/फेल स्थिति
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
HBSE 10th कंपार्टमेंट रिजल्ट कब आएगा?
हरियाणा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 अगस्त के पहले सप्ताह यानी इसी सप्ताह में किसी भी समय जारी हो सकता है।
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट कहां से चेक होगा?
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
क्या SMS से भी कंपार्टमेंट रिजल्ट देख सकते हैं?
हां, रिजल्ट जारी होने के बाद 56263 पर मैसेज भेज कर रिजल्ट देख सकते हैं।
क्या Digilocker से मार्कशीट मिलेगी?
हां, Digilocker से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।







