HCET 2025 Exam Date Admit Card: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HCET) 2025 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा CET 2025 परीक्षा तिथि का ऐलान हो चुका है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे।
यानी यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। अगर आप भी हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं तो इस लेख में हम आपके लिए CET 2025 की परीक्षा तिथि की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं। लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस परीक्षा में पूरी तैयारी के साथ शामिल हों।
Hariyana CET 2025 Exam: महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा तिथि: 26 और 27 जुलाई 2025 (दो शिफ्टों में)
- पहली शिफ्ट की परीक्षा: सुबह 10:00 से 11:45 तक
- दूसरी शिफ्ट की परीक्षा: दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- CET City Slip: 10-15 जुलाई 2025 के बीच
- CET Admit Card 2025: 23-25 जुलाई के बीच
HCET 2025 Exam Date Time Out
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से आधिकारिक तौर पर CET 2025 की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HCET 2025) की परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को कुल चार शिफ्टों में संपन्न कराई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स(X)’ पर सीईटी परीक्षा की तिथियों की जानकारी शेयर किया है, देख सकतें हैं।
HCET 2025 Admit Card: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड कब आएगा?
हरियाणा CET 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का होना जरूरी है। क्योंकि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा की दिशा निर्देश शामिल होते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है। CET 2025 का एडमिट कार्ड अनुमानित रूप से 22 से 25 जुलाई 2025 के बीच जारी होगा।
Also Read: Agniveer GD Cut Off 2025 Result: देखें अग्निवीर जीडी की Male/Female कट ऑफ, रिजल्ट जल्द
HCET एडमिट कार्ड 2025 कहां से कैसे डाउनलोड करें?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से HCET Admit Card 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in या onetimeregn.haryana.gov.in से डाउनलोड कर सकतें हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड को दर्ज करना होगा। ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो और एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
हरियाणा CET 2025 स्कोर की वैधता
HCET 2025 स्कोरकार्ड 3 साल तक के लिए वैध माने जाएंगे। यानी की CET 2025 मैं प्राप्त अंक 2028 तक हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए मान्य होंगे। हरियाणा CET स्कोरकार्ड के जरिए उम्मीदवार पुलिस और होमगार्ड की भर्ती में भी भाग ले सकते हैं। सीईटी स्कोर का उपयोग ग्रुप D और ग्रुप C भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता के रूप में किया जाता है। यदि कोई उम्मीदवार अगले साल CET 2026 में भाग लेकर और बेहतर स्कोर प्राप्त करता है तो वह नया स्कोर उपयोग कर सकता है।







