IBPS RRB Admit Card 2025: ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

By: Monika

On: December 1, 2025

Follow Us:

IBPS RRB Admit Card 2025

IBPS RRB Admit Card 2025: IBPS की ओर से RRB ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। देश भर से आवेदन किए हुए लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। बिना एडमिट कार्ड के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा हाल में एंट्री नहीं ले सकता है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, इसलिए प्रतियोगिता काफ़ी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है।

IBPS RRB Admit Card 2025 अब जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म-तिथि की मदद से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकतें हैं। यदि आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो इस लेख में दिए गए सभी महत्वपूर्ण अपडेट अवश्य पढ़ें, ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर परीक्षा में शामिल होने तक किसी तरह की समस्या न आए।

IBPS RRB Office Assistant भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामIBPS RRB Office Assistant (Multipurpose)
कुल पद13,316 (अपेक्षित)
परीक्षा आयोजन संस्थाIBPS (Institute of Banking Personnel Selection)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर
एडमिट कार्ड स्थितिजारी
प्रीलिम परीक्षा तिथि6, 7, 13 एवं 14 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ibps.in/

IBPS RRB Office Assistant Exam Admit Card 2025

IBPS RRB क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को देशभर की विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का होना जरूरी है। यह एडमिट कार्ड IBPS RRB 14वें भर्ती के जरिए ऑफिस असिस्टेंट पदों पर जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रेलिम्स परीक्षा एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम चयन सूची जारी होती है, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है।

Also Read-

IBPS PO Mains Result Date 2025: मेंस रिजल्ट बस अब जारी होने वाला, Direct Link यहाँ मिलेगा

AIBE 20 Exam Answer Key 2025: सेट A, B, C, D के Question-Answer यहाँ देखें

IBPS RRB Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: ibps.in
  2. होम पेज पर CRP RRBs सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अब IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें
  4. अपनी Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करें
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें

एडमिट कार्ड पर मिलेंगी ये डिटेल्स

  • उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि व फोटो
  • रोल नंबर व पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम व परीक्षा समय
  • एग्जाम डे निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में गलती मिले तो तुरंत IBPS को सूचित करें।

IBPS RRB Admit Card 2025 Download Link

IBPS RRB Office Assistant Prelims Exam Pattern 2025

परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे:

विषयप्रश्नअंक
रीजनिंग4040
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड4040
कुल8080
  • समय: 45 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे

परीक्षा में ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो आईडी: आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट आदि
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर लगी हो)

इनमें से कोई कमी पाई जाने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अंतिम सुझाव

IBPS RRB Office Assistant भर्ती देशभर के बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है। परीक्षा नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और तेज करने की जरूरत है। एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक इस पेज में अपडेट कर दिया गया है।

Regular Updates के लिए इस पेज को Bookmark कर लें!

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment