ICAI CA May Result 2025: सीए इंटर, फाइनल एवं फाउंडेशन रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

By: Monika

On: July 6, 2025

Follow Us:

ICAI CA May Result 2025

ICAI CA May Result 2025: खुशखबरी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) की तरफ से आयोजित की गई मई सत्र 2025 की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं के तीनों स्तरों – CA Intermediate, CA Final और CA Foundation के रिजल्ट डेट की घोषणा हो चुकी है। आईसीएआई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ICAI CA Result आज 6 जुलाई 2025 को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जारी हो रहे हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही परीक्षा दिए हुए उम्मीदवार अपने CA Scorecard के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख व  डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें CA रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी देख सकते हैं। टॉपर लिस्ट सभी एग्जाम के लिए अलग-अलग से जारी होगी, लिस्ट के साथ छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए अंक/ परसेंटाइल भी देख सकते हैं। ICAI CA रिजल्ट 2025 चेक करने का आसान तरीका व लिंक नीचे पेज पर देख सकते हैं।

ICAI CA May Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?

आईसीएआई की तरफ से मई 2025 सत्र की परीक्षा तीनों स्तरों (CA Inter, CA Foundation और CA Final) की अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थी। इसे निम्नलिखित प्रकार से देख सकते हैं:

  • CA Intermediate: इसके ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 मई 2025 को हुई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई 2025 को आयोजित थी।
  • CA Final: ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 6 मई 2025 को हुई थी। और ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 13 मई 2025 को हुई थी।
  • CA Foundation: यह परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को आयोजित हुई थी।

ICAI CA May Result 2025 Date & Time

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की ओर से 1 जूलाई को जारी किए एक नोटिस के मुताबिक, CA Final, CA Inter परीक्षाओं के रिजल्ट 6 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे जारी किए जाएंगे। जबकि CA Foundation Course का रिजल्ट शाम 5:00 तक जारी होगा। बता दें आईसीएआई CA इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए टॉप 50 रैंक होल्डर्स की मेरिट लिस्ट जारी करता है। पास प्रतिशत भी रिजल्ट के साथ घोषित होता है।

इसे भी पढ़ें-

ICAI CA May Result 2025: कहां से चेक करें?

आईसीएआई की तरफ से रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होने के बाद निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर स्कोर चेक कर सकते हैं:

  • icai.nic.in
  • icai.org या
  • icaiexam.icai.org

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स –

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ” ICAI CA May 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

ICAI CA Result 2025 Link

CA Intermediate Result
CA Final Result
CA Foundation Result

ICAI CA May Result 2025: पासिंग मार्क्स

  • CA फाउंडेशन कोर्स न्यूनतम अंक: परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक प्रत्येक विषय में 40 अंक और कुल मिलाकर 50% अंक जरूरी है। 70% से अधिक अंक पाने वालों को “पास विद डिस्टिंक्शन” का दर्जा मिलता है।
  • CA इंटरमीडिएट: इसमें प्रत्येक पेपर में 40% और प्रत्येक ग्रुप में कुल 50% अंक होने चाहिए।
  • CA फाइनल: प्रत्येक पेपर में 40% और प्रत्येक ग्रुप में 50% अंक जरूरी है। दोनों ग्रुप पास करने वाले उम्मीदवार को ICAI सदस्यता और कैंपस प्लेसमेंट के योग्य होते हैं।

अतिरिक्त जानकारी –

आईसीएआई की तरफ से CA मई रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद यदि किसी उम्मीदवार के रिजल्ट में कोई त्रुटि होती है तो वह ICAI से संपर्क कर सुधार करवा सकता है। रिजल्ट के बाद अगस्त- सितंबर 2025 के कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक खुला खुलेगा। अधिक जानकारी के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in) पर जाने की सलाह देता हूं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment