IGNOU TEE 2025 Result Out: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा आयोजित टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) 2025 जून सत्र में शामिल लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर उपलब्ध अब उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए जून 2025 TEE 12 जून से 19 जुलाई 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे और अब परीक्षा दिए हुए छात्र अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। अगर आप भी TEE June 2025 में शामिल हुए थे और IGNOU June 2025 TEE Result चेक करना चाहतें हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख में इग्नू टर्म एंड एग्जामिनेशन रिजल्ट 2025 चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक आधिकारिक अपडेट समेत जानकारी देख सकतें हैं।
IGNOU TEE 2025 Result Update: अवलोकन
- परीक्षा तिथि: 12 जून से 19 जुलाई 2025
- मोड: ऑफलाइन (दो शिफ्टों में)
- कोर्स: UG, PG, Diploma, Certificate
- रिजल्ट तिथि: 23 जुलाई 2025 (जारी)
IGNOU के बारे में संक्षेप जानकारी
IGNOU इसका पूरा नाम Indira Gandhi National Open University है, शॉर्ट में इसे इग्नू (IGNOU) के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, और यह भारत का एक प्रमुख मुक्त और दूरस्थ शिक्षा संस्थान है, जिसकी स्थापना 1985 में संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी। IGNOU दूरस्थ और मुक्त शिक्षा के माध्यम से पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कोर्स ऑफर करता है। इसके प्रोग्राम्स और कोर्स में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट डॉक्टरेट (Ph.D.) शामिल हैं। IGNOU हर साल दो बार (जून और दिसंबर में) टर्म एंड परीक्षा (TEE) आयोजित करता है।
इसे भी पढ़ें- UP ITI 3rd Phase Allotment Result 2025: एलॉटमेंट स्टेटस चेक करें, Admission & Fee Details
IGNOU TEE June 2025 Result Live Check
इग्नू (IGNOU) की जून 2025 टर्म एंड परीक्षा (TEE) 12 जून से 19 जुलाई 2025 तक विभिन्न UG, PG कोर्सेज और डिप्लोमा प्रोग्राम्स के लिए दो पालियों में (सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। अब यूनिवर्सिटी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र “IGNOU June TEE Result 2025” लाइव चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाएं या इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से Live Result चेक कर सकतें हैं।
IGNOU TEE 2025 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
इग्नू की ओर से रिजल्ट जारी किया जा चुका है आप निम्नलिखित स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- IGNOU ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेनू बार में Student Support विकल्प का चयन कर Result पर क्लिक करें।
- फिर “Term End Result June 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एग्जाम का चयन करके क्लिक करें।
- फिर अपना Enrollment Number दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर Pdf फॉर्मेट मेंप्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना परिणाम देखें और आगे के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सेव या प्रिंट निकाल सकते हैं।
IGNOU TEE 2025 Result Link
| IGNOU TEE June 2025 Result Link | https://termendresult.ignou.ac.in/ |
| IGNOU Official Website | https://www.ignou.ac.in/ |
रिजल्ट में क्या-क्या शामिल होता है?
- नामांकन संख्या
- विषय कोड
- विषय वार प्राप्त अंक (थ्योरी+असाइनमेंट)
- ग्रेड और कोर्स का नाम
- कुल स्कोर और ग्रेड प्वाइंट
- ग्रेड (A/B/C/D/E)
- पास/फेल की स्थिति आदि डिटेल्स







