Indian Army Agniveer Cut Off 2025: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के कट ऑफ पर एक नजर

By: Monika

On: July 6, 2025

Follow Us:

Indian Army Agniveer Cut Off 2025

Indian Army Agniveer Cut Off 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Army CEE Exam 2025) 30 जून 2025 से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण की फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), मेडिकल टेस्ट में शामिल किया जाएगा। अग्निवेश परीक्षा का अंतिम पेपर 10 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा दे चुके हैं वे “Agniveer Cut Off 2025 Kitna Jayega” पोस्ट वाइज जानना चाहते हैं।

हालांकि, आधिकारिक तौर CEE रिजल्ट आने पर तुरंत आधिकारिक कट ऑफ पीडीएफ में जारी किया जाएगा। उसके पहले हमने इस लेख में इंडियन आर्मी अग्निवीर की संभावित कट ऑफ 2025 क्या रह सकती है इस लेख के जरिए दिखा रहे हैं। इससे आप अपने मार्क्स की तुलना कर सकते हैं और फिजिकल और मेडिकल फेज के लिए तैयार रहें। तो आइए बिना देरी किए हुए इंडियन आर्मी अग्निवीर कट ऑफ 2025 पर चर्चा करते हैं और इसे चेक करने का तरीका व डाउनलोड प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Indian Army Agniveer Cut Off 2025: कब जारी होगा?

भारतीय सेना की ओर से इस बार अग्निवीर की परीक्षा ऑनलाइन मोड में पदअनुसार 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई। इसमें देशभर से लाखों अभ्यर्थी भाग लिए हैं। इस भर्ती के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (Gd), ट्रेडमैन, टेक्नीशियन, महिला मिलिट्री पुलिस और हवलदार जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अब अग्निवीर परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अग्निवीर कट ऑफ 2025 क्या रहेगा?, कब जारी होगा जैसे सवाल पूछ रहे हैं।

तो भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रिजल्ट के साथ Agniveer Cut Off Marks 2025 जारी किया जाएगा। आप रिजल्ट, कट ऑफ जारी होने की उम्मीद अगस्त 2025 माह में कर सकते हैं। जो उम्मीदवार ऑफिशियल निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण की फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- UP ITI 2nd Merit List 2025: scvtup.in पर दूसरा राउंड सीट आवंटन जांचे

Indian Army Agniveer Expected Cut Off 2025

पिछले वर्षों के आधार पर भारतीय सेना अग्निवीर 2025 के लिए अनुमानित कट ऑफ पोस्ट वाइज निम्नलिखित हो सकता है:

PostsExpected Cut Off 2025
जनरल ड्यूटी (GD)65 – 70 अंक
टेक्नीशियन70 – 80 अंक
ट्रेडमैन60 – 70 अंक
क्लर्क/SKT75 – 85 अंक
हवलदार एजुकेशन70 – 80 अंक
सिपाही (फार्मा)70 – 80 अंक
JCO RT65- 75 अंक

नोट: कट ऑफ परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या, उम्मीदवारों की संख्या और प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। आधिकारिक कट- ऑफ रिजल्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी होगी।

इसे भी पढ़ें- MPBSE 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? देखें अपडेट

अग्निवीर कट ऑफ 2025 कैसे चेक करें?

भारतीय सेना की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट या कट ऑफ पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। उसके बाद उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से चेक व डाउनलोड कर पाएंगे:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “रिजल्ट या कट ऑफ” लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ में पोस्टवार अग्निवीर कट ऑफ 2025 आ जाएगी।
  • फिर आप पीडीएफ डाउनलोड कर अपनी श्रेणी और पोस्ट के अनुसार कट ऑफ चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Minimum Qualyfying Marks

भारतीय सेना अग्निवीर CEE 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक आधिकारिक तौर पर 35% निर्धारित किया गया है, यानी 100 अंकों में से कम से कम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, यह केवल लिखित परीक्षा में अगले चरण यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए क्वालीफाई करने के लिए है। लेकिन अंतिम चयन के लिए निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होता है, जो रिक्तियों, उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा की कठिनाई पर निर्भर करते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment