JKBOSE 10th 12th Winter Result 2026: खुशखबरी, जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) से जुड़े लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि जम्मू और कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटटू ने विंटर जोन (अक्टूबर- नवंबर 2025) की आयोजित वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दिया है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक छात्र JKBOSE 10th Result सुबह 10:30 बजे और JKBOSE 12th Result दोपहर 2:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने Winter Zone Board Exam 2025 में हिस्सा लिया था उनके रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों और उनके अविभावकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपको रिजल्ट चेक करना चाहिए, यहां लेख में रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक उपलब्ध किया गया है।
JKBOSE Winter Zone Result परीक्षा कब हुई थी?
बता दें कि यह रिजल्ट Winter Zone की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का है। यह परीक्षा 10वीं के लिए 3 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक और 12वीं के लिए 8 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई थी। जम्मू कश्मीर की शिक्षा मंत्री ने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी की JKBOSE 10th 12th Winter Zone Result आज यानी 14 जनवरी 2026 को जारी होगा।
JKBOSE Result 2026 कहां से चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- jkbose.nic.in
- jkresults.nic.in
- https://jkbose.nic.in/results/
JKBOSE 10th 12th Result 2026 कैसे चेक करें? Step by Step
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- होम पेज पर JKBOSE 10th Result 2026 या JKBOSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Number दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें
JKBOSE 10th 12th Result 2026 डायरेक्ट लिंक
ऑनलाइन रिजल्ट को लेकर जरूरी जानकारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल रिजल्ट है। यानी यह मार्कशीट प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजिनल मार्कशीट और मूल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसे छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे।
JKBOSE 10th 12th Summer Zone Date Sheet 2026
Summer Zone की परीक्षा अभी नहीं हुई है। हालांकि JKBOSE ने समर जोन की 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी की गई आधिकारिक डेट शीट के मुताबिक,
- Class 10th की परीक्षा: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।
- Class 12th परीक्षा: 23 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चलेगी।
- Class 11th परीक्षा: 28 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक।
इसे भी पढ़ें-
MPSOS RJN December Result 2026: रुक जाना नहीं दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट चेक व डायरेक्ट लिंक







