JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025, 10वीं पास के लिए कक्षपाल के 1733 पदों पर निकली भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

By: Monika

On: September 26, 2025

Follow Us:

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और झारखण्ड से हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कक्षपाल (Kakshpal) यानी जेल वार्डर (Jail Warder) के 1733 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें योग्यता सिर्फ 10वीं पास रखी गई है और सिलेक्शन प्रोसेस भी काफी सीधा है। भर्ती में महिला पुरुष दोनों के लिए पद आरक्षित हैं।

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2025 में भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थी JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 7 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 तय की गई है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं तो आइए जानते हैं Jharkhand Kakshpal Bharti 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी एकदम आसान भाषा में।

JSSC Jharkhand Kakshpal भर्ती का अवलोकन

भर्ती संस्थानझारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
पद का नामकक्षपाल (पुरुष एवं महिला)
कुल रिक्तियाँ1733 पद (Regular + Backlog)
वेतन पैमानाLevel-2 (₹19,900 – ₹63,200)
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjssc,jharkhand.gov.in

कक्षपाल (Kakshpal) क्या होता है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर कक्षपाल का मतलब क्या है। कक्षपाल को आमतौर पर जेल प्रहरी (Jail Guard) या वार्डर (Warder) भी कहा जाता है। इनका काम जेलों और सुधार गृहों में कैदियों की सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन बनाए रखना होता है। यह पद न केवल एक सरकारी नौकरी का अवसर है, बल्कि इसमें सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है।

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: पदों का विवरण

इस बार कुल 1733 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए पद शामिल हैं।

  • पुरुष पदों की संख्या: 1634
  • महिला पदों की संख्या: 64
  • पुरुषों के लिए होमगार्ड के 413 पद और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 165 पद आरक्षित हैं। बाकी 1056 अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैं।

इस तरह यह भर्ती लगभग हर वर्ग के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर बन जाती है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

घटनातिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि07 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि08 दिसंबर 2025
शुल्क जमा व दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि10 दिसंबर 2025
त्रुटि सुधार अवधि (Correction Window)11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक

इसे भी पढ़ें-

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: पात्रता (Eligibility)

  • शैक्षिक योग्यता (Education Qualification): इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम मैट्रिक (10वीं पास) सर्टिफिकेट होना चाहिए। 12वीं या ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास ही है।
  • आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए लगभग 25 वर्ष रखी गई है। SC/ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
  • शारीरिक योग्यता (Physical Standards): पुरुष उम्मीदवारों के लिए-
    • ऊँचाई: सामान्य वर्ग – 160 सेमी
    • छाती: 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)
    • दौड़: 1600 मीटर को 6 मिनट में पूरा करना होगा।
  • महिला उम्मीदवार:
    • ऊँचाई: न्यूनतम 148 सेमी
    • दौड़: 1600 मीटर को 10 मिनट में पूरा करना होगा।

यानी कि अगर आप फिट हैं तो यह भर्ती आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से निकाली गई इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित किए गए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सामान्य/ओबीसी/EWS अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। जबकि झारखंड के SC/ST निवासी अभ्यर्थियों को ₹50 का भुगतान करना होगा।

Jharkhand Kakshpal Bharti 2025 Online Apply Process

  1. पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर “Kakshpal Vacancy 2025” से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. अपनी जानकारी, शैक्षिक प्रमाण पत्र और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

Jharkhand Kakshpal Salary (वेतनमान)

Jharkhand Kakshpal पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-2 Pay Scale (₹19,900 – ₹63,200 प्रति माह) के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके साथ-साथ सरकारी नौकरी की सभी सुविधाएँ जैसे पेंशन, भत्ता, प्रमोशन आदि भी मिलेंगे।

निष्कर्ष-

JSSC Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025 झारखण्ड के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और शारीरिक रूप से फिट हैं, तो इस भर्ती में ज़रूर आवेदन करें। ध्यान रहे कि अंतिम तिथि से पहले ही ऑनलाइन आवेदन पूरा कर कर लेना है और सभी दस्तावेज सही-सही अपलोड करें। अब समय है तैयारी पर फोकस करने का, क्योंकि कड़ी मेहनत ही आपके सपनों को सच कर सकती है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment