LIC AAO Prelims Result Link: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने Assistant Administrative Officer (AAO) एवं Assistant Engineer (AE) भर्ती परीक्षा का प्रीलिम्स परिणाम (LIC AAO Prelims Result 2025) जारी कर दिया है। रिज़ल्ट का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपना रिज़ल्ट ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। LIC ने रिज़ल्ट के साथ शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की सूची (Merit List / Selection List) जारी की है।
इसे देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत है। इस रिजल्ट PDF में जिन उम्मीदवारों का नाम रोल नंबर शामिल किया गया है, उन्हें अब अगले चरण Mains Exam में शामिल होना होगा। बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 841 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। यहां नीचे लेख में एलआईसी एएओ/एई रिजल्ट 2025 चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक के साथ मेंस परीक्षा तिथि भी देख सकते हैं।
रिज़ल्ट लिंक (Direct Link to Check Result)
- Result Status: लिंक एक्टिव
- Post Name: LIC Assistant Administrative Officer (AAO) / Assistant Engineer
- Result Type: Prelims Result + Merit List
- Mode: Online
LIC AAO Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा?
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार इस चरण को सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, उन्हें अगले चरण यानी मेंस परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होने के लिए पात्र माना जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके एलआईसी AAO / AE प्रीलिम्स रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।
LIC AAO Prelims Result 2025 ऐसे चेक करें (Step-by-step)
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पेज पर नीचे Careers / Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां AAO/AE Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- फिर “LIC AAO Prelims Result 2025” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही LIC AAO Result 2025 PDF स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब PDF में अपना रोल नंबर और नाम चेक कर सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट भी कर लें।
LIC AAO Prelims Result 2025 (महत्वपूर्ण Links)
LIC AAO Mains Exam Date 2025
एलआईसी भर्ती 2025 की प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। Mains परीक्षा की तिथि 8 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। बता दें कि LIC AAO Mains Exam के लिए कुल 7760 उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। अब ये मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। LIC मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
इसे भी पढ़ें-
- Rajasthan Gram Vikas Adhikari Admit Card 2025 जारी, यहाँ Direct लिंक से डाउनलोड करें Hall Ticket
- CTET 2026 Application Form Date: परीक्षा तिथि जारी, जाने कब से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म
LIC Mains परीक्षा का पैटर्न
अगर आप प्रेलिम्स परीक्षा में सफल हो चुके हैं तो मेंस परीक्षा के पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। बता दें मेंस परीक्षा में दो भाग होते हैं, एक ऑब्जेक्टिव और दूसरा डिस्क्रिप्टिव। ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह 300 अंकों का होगा। इसमें रीजनिंग एबिलिटी, जनरल नॉलेज करंट अफेयर्स इंश्योरेंस व फाइनेंशियल मार्केट अवेयरनेस और डाटा एनालिसिस प्रिपरेशन विषयों से प्रश्न होंगे। इसके लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। वहीं डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में अंग्रेजी भाषा निबंध पत्र लेखन के पेपर होंगे, जो 25 अंकों का होता है। इसकी समय अवधि 30 मिनट की होती है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
LIC AAO प्रीलिम्स रिज़ल्ट कब जारी हुआ?
रिज़ल्ट 29 अक्टूबर 2025 को जारी किया जा चुका है और लिंक एक्टिव है।
रिज़ल्ट कैसे चेक करें?
LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर Roll Number की मदद से चेक कर सकतें हैं।
LIC AAO Mains Exam 2025 कब है?
एलआईसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार LIC AAO एवं Assistant Engineer (AE) का Mains Exam 8 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
कुल 841 पद जिनमें AE, AAO Specialist और AAO Generalist शामिल हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
LIC AAO / AE भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बीमा सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। प्रीलिम्स परिणाम जारी होने के साथ ही अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में सफलता प्राप्त की है, वे अब 8 नवंबर 2025 को होने वाली Mains Exam की तैयारी में पूरी ताकत लगा दें, क्योंकि अंतिम मेरिट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर ही बनेगी।
इस भर्ती के तहत कुल 841 पदों पर नियुक्तियाँ की जानी हैं, जो इसे और भी प्रतिस्पर्धी बनाती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक पर नजर बनाए रखें, ताकि Admit Card, Mains Exam और अन्य अपडेट समय पर प्राप्त हो सकें।







