---Advertisement---

Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें लिंक और पूरी जानकारी

By: Monika

On: May 5, 2025

Follow Us:

Maharashtra Board HSC Result 2025

Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से सभी की नजरें Maharashtra Board HSC Result 2025 पर टिकी हुई थी। जो अब समाप्त हो चुकी है। क्योंकि महाराष्ट्र बोर्ड ने HSC (12वीं) रिजल्ट 2025 की तिथि और समय की घोषणा 24 घंटे पहले ही कर दिया है। यह रिजल्ट 5 मई 2025 को दोपहर 1:00 बजे से उपलब्ध होगा।

रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना  स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी चेक कर सकते हैं। अगर आप भी HSC रिजल्ट 2025 चेक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है।

Maharashtra Board HSC Result 2025: लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस बार लगभग 15 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। और अब सभी छात्रों के रिजल्ट बोर्ड की ओर से जारी करने का ऐलान कर दिया गया है।  महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार, Maharashtra Board HSC Result 2025 की घोषणा 5 मई 2025 को दोपहर 1:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard पर लिंक एक्टिव रहेगा।

जिन छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 दिया था उन्हें अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करना होगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध किया गया है।

वैकल्पिक वेबसाइट्स जहां रिजल्ट उपलब्ध होगा

  • hscresult.mkcl.org
  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • result.mh-ssc.ac.in (बैकअप वेबसाइट)

कहां और कैसे देखें Maharashtra Board HSC Result 2025?

जब रिजल्ट घोषित होगा, छात्र इसे ऑनलाइन तरीके से आसानी से देख सकेंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: mahresult.nic.in
  2. होमपेज पर ‘HSC Examination Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरनी होगी।
  4. ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें।
  5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

इनमें से किसी भी वेबसाइट पर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, हालांकि ट्रैफिक के कारण कभी-कभी साइट स्लो हो सकती है।

SMS से Maharashtra HSC Result 2025 कैसे देखें?

इंटरनेट की सुविधा न होने पर छात्र SMS के ज़रिए भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए फॉर्मेट में SMS भेजें:

  • Type करें: MHHSC <space> Roll Number
  • भेजें: 57766 नंबर पर

कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारियां देखने को मिलेंगी:

  • पूरा नाम और रोल नंबर
  • विषयवार प्राप्तांक
  • कुल प्राप्तांक
  • पास/फेल स्टेटस
  • ग्रेड या प्रतिशत
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और सीट नंबर

ध्यान दें, ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल होती है। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिलेगी।

Maharashtra Board HSC Result 2025 Link

Maharashtra Board HSC Result 2025 Link
Official Website

Maharashtra Board 12वीं Result 2025: Rechecking और Verification

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम हैं या गलती हुई है, तो वह रीचेकिंग (Rechecking) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट के 5-7 दिन बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • आवेदन ऑनलाइन होगा
  • निर्धारित शुल्क देना होगा
  • विषयवार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे

Supplementary Exam (पुरक परीक्षा) की जानकारी

जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जुलाई 2025 में पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी डिटेल्स रिजल्ट के कुछ ही दिनों बाद जारी कर दी जाएगी। इससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा बिना पूरे साल का नुकसान किए।

पिछली बार के रिजल्ट से तुलना

वर्षकुल पास प्रतिशतलड़कियांलड़के
202491.25%94.73%89.14%
202391.25%93.73%89.14%
202294.22%95.35%93.29%

HSC Result 2025 के बाद आगे क्या?

HSC रिजल्ट आने के बाद छात्र विभिन्न विकल्पों की ओर बढ़ते हैं:

  • साइंस स्ट्रीम वालों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, B.Sc आदि कोर्स
  • कॉमर्स स्टूडेंट्स B.Com, CA, CS या BBA जैसे प्रोफेशनल कोर्स
  • आर्ट्स छात्र BA, Journalism, Designing, आदि में जा सकते हैं
  • प्रतियोगी परीक्षाएं: UPSC, NDA, MPSC, बैंकिंग आदि की तैयारी

यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें।

नतीजा घोषित होते ही क्या करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट से तुरंत मार्कशीट डाउनलोड करें
  2. मार्कशीट की कॉपी संभालकर रखें
  3. आगे के एडमिशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज तैयार रखें
  4. अगर परिणाम अनुकूल न हो, तो घबराएं नहीं – आगे रास्ते हैं

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: राजस्थान 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट चेक करें

10th Class CBSE Compartment Result Out: 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से देखें

HBSE Compartment Result 2025 Class 10th: यहां से चेक करें हरियाणा बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट

CBSE 10th Supplementary Result Kab Aayega 2025: जल्द आयेगा CBSE 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, देखें अपडेट

Leave a Comment