Maharashtra SSC Supplementary Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा आयोजित SSC (10th) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाले हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 10वीं पूरक (Supplymentary) परीक्षा इस साल 24 जून से 8 जुलाई 2025 तक कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो मुख्य परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे या वे अपने में अंकों में सुधार करना चाहते थे। अगर आप भी महाराष्ट्र बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख में रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, रिचेकिंग और अगले कदम की जानकारी ले सकते हैं।
कब आएगा Maharashtra SSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025?
जैसा कि महाराष्ट्र बोर्ड हर साल उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है, जो मुख्य SSC परीक्षा में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण अंक नहीं प्राप्त कर पाते या वे अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इस बार 10वीं पूरक परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई तक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी। उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि MSBSHSE ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। आपको सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
इसे भी पढ़ें- CBSE 12th Supplementary Result 2025 Kab Aayega: परीक्षा समाप्त, जानें रिजल्ट कब जारी होगा
किन वेबसाइट्स पर Maharashtra Supplementary रिजल्ट देख सकेंगे?
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करता है। जैसे ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट की घोषणा होती है, निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाता है:
- mahresult.nic.in
- mahahsscboard.in और
- sscresult.mkcl.org
Maharashtra SSC Supplementary Result 2025: चेक करने की प्रक्रिया Step by Step
- महाराष्ट्र 10th सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक व डाउनलोड करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर “MSBSHSE SSC Supplementary Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद छात्र का रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करना है।
- उसके बाद “View Result” बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपका रिजल्ट, आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना स्कोर कार्ड चेक करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सेव या प्रिंट आउट लें।
| SSC Supplementary Result 2025 | Soon |
| Official Website | https://mahahsscboard.in/ |
सप्लीमेंट्री रिजल्ट में शामिल विवरण
Maharashtra SSC Supplementary Result 2025 जारी होने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होंगे:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर,
- जन्म तिथि
- विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रायोगिक)
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति
- ग्रेड
आपको सलाह दी जाती है कि रिजल्ट में किसी भी त्रुटि जैसे नाम, अंक आदि के लिए इसे ध्यान से चेक करें और तुरंत अपने स्कूल या डिविजनल बोर्ड से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025: NTPC ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट
रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग प्रक्रिया
Maharashtra Board SSC (10th) में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% मार्क्स पाना जरूरी है। यदि आप अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो आप रिवैल्युएशन या रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह के अंदर आवेदन शुरू होते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर फॉर्म भरें, प्रत्येक विषय के लिए लगभग ₹300 का शुल्क ऑनलाइन जमा होता है। रिवैल्यूएशन के बाद नया परिणाम सितंबर 2025 तक जारी हो सकता है।
Maharashtra SSC Supplementary Result 2025- FAQs
महाराष्ट्र 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब आएगा?
महाराष्ट्र 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
सप्लीमेंट्री रिजल्ट कहां से चेक होगा?
महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% मार्क्स पाना जरूरी है।







