MP Board 5th 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने के लिए तैयार है। अब जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें। बोर्ड की ओर से घोषणा होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर MPBSE 5th 8th Result 2026 का लिंक एक्टिव होगा। इसके अलावा mpbse.nic.in पर भी जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। अगर आप भी परीक्षा दिए हुए हैं तो आपको पता होना चाहिए कि पास होने के लिए कम से कम 33% नंबर आना जरूरी है। जिससे अगली कक्षा में प्रवेश मिल सके।
वहीं अगर एक या दो विषयों में 33 फ़ीसदी से कम अंक आते हैं तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा या सुधार के लिए मौका दिया जाएगा। वहीं जो छात्र दो से ज्यादा विषयों में 33 अंक नहीं ला पाता तो उसे फेल ही घोषित कर दिया जाता है। यानी उसको अगली कक्षा में एडमिशन नहीं दिया जाता है। फिलहाल अभी रिजल्ट कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक क्या है समेत जानकारी होनी चाहिए।
क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से कभी-कभी ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल पाती है तो डायरेक्ट लिंक की मदद से ही रिजल्ट चेक किया जाता है। इसलिए यहां इस पेज पर लिंक दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही आप बताए गए आसान तरीके, व डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Result 2026: मुख्य जानकारी
| संचालक संस्था | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) |
| साल | 2026 |
| कक्षाएं | कक्षा 5वीं और 8वीं |
| परीक्षा तिथि | 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच |
| रिजल्ट की संभावित तिथि | 24 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच किसी भी समय |
| रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल | rskmp.in |
| उत्तीर्ण अंक | कम से कम 33% अंक प्राप्त करना |
| नया सत्र | 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा |
MP Board 5th 8th Result 2026 Date Time
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के छात्र या उनके अभिभावकों को को बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब कभी भी किसी भी समय 5th, 8th Class Result 2026 MP जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है लेकिन सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक बार रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होते ही आप रोल नंबर व जन्मतिथि की मदद से चेक कर सकते हैं। हालांकि यहां नीचे रिजल्ट चेक करने का बिल्कुल आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है यहां से भी आसानी से चेक किया जा सकता है।
पिछले साल कब आया था MP Board 5th 8th Result?
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) द्वारा पिछले साल 2025 में रिजल्ट जारी करने की तारीख को देखें तो MP Board 5th 8th Result 2025 की घोषणा 29 मार्च को की गई थी। इसलिए इस साल 2026 में भी मार्च के अंतिम सप्ताह में ही रिजल्ट जारी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें- अभी यहां से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: BSEB 12th Result 2026 Check
कैसे चेक करें MP Board 5th 8th Result 2026? स्टेप वाइज आसान तरीका
जैसे ही एमपी बोर्ड पांचवी या आठवीं का रिजल्ट 2026 जारी होता है डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां नीचे एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: यहां लिंक पर क्लिक करते ही राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
- स्टेप 3: रिजल्ट सेक्शन में अपना रोल नंबर या समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: उसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 5: अपना रिजल्ट/स्कोरकार्ड चेक करें और आगे के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
MP Board 5th 8th Result 2026: डायरेक्ट लिंक
| MP Board 5th Result 2026 Official Link | Click Here |
| MP Board 8th Result 2026 Official Link | Click Here |
MP Board 5th 8th Result 2026 में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
- अपना नाम (Student’s Name)
- रोल नंबर व रोल कोड (Roll Number, Roll Code)
- पिता का नाम और माता का नाम (Father and Mother’s Name)
- विषयों के नाम (Subjects)
- थ्योरी के अंक (Marks in Theory)
- प्रैक्टिकल के अंक (Marks in Practical)
- कुल प्राप्तांक (Total Marks)
- डिवीजन (Division)
- पास/फेल की स्थिति (Result Status)
कब और कहां से मिलेगी MP Board 5th 8th Marksheet 2026?
बता दें एमपी बोर्ड क्लास 5th 8th Online Result 2026 जारी होने पर आप प्रोविजनल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन स्थाई और ओरिजिनल मार्कशीट 2026 के लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा। एमपी बोर्ड पांचवी या आठवीं की ओरिजिनल मार्कशीट 2026 आपको अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
कब हुई थी MP Board 5th 8th की परीक्षा 2026?
बता दें इस साल 2026 में एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। जबकि 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चली थी। बताया गया है कि इस बार एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं से करीब 24 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।







