MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा MP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस साल भी MP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं और अब रिजल्ट जारी होने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बचे हुए कार्य को जल्द ही समाप्त कर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा करने वाला है। यह रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। अगर आप भी MP Board Result 2025 के इंतजार में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे रिजल्ट की तारीख, चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी। इसलिए आपको इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।
MP Board Result 2025 कब आएगा?
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को इस जानकारी से अवगत करा दें कि एमपी बोर्ड के 52 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर कॉपियों की चेकिंग का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

MPBSE द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, MP Board 10th और 12th Result 2025 को मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड द्वारा रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि 10 मई 2025 के आसपास इसे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
Read Also: UP Board Result 2025: जानिए कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट, पूरी जानकारी यहाँ
MP Board Result 2025 Official Website
छात्र अपने रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
अगर हम 2024 के रिजल्ट की बात करें तो:
- 10वीं का पास प्रतिशत: 63.29%
- 12वीं का पास प्रतिशत: 72.72%
2025 में उम्मीद है कि इससे बेहतर रिजल्ट आएगा क्योंकि इस साल परीक्षा में छात्रों की संख्या भी बढ़ी है और परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से हुआ है।
MP Board Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट घोषित होते ही छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से MP Board 10th और 12th Result 2025 चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।
SMS से भी देखें MP Board Result 2025
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप SMS के जरिए भी MP Board का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होगा:
- MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर या
MPBSE12 <स्पेस> रोल नंबर
भेजें 56263 पर। - कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
MP Board Result 2025 Marksheet Download
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट भविष्य में कॉलेज एडमिशन या अन्य कार्यों में काम आ सकती है। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद संबंधित स्कूलों से दी जाएगी।
MP Board 2025 Toppers List
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड द्वारा इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के टॉप 10 विद्यार्थियों के नाम और उनके अंक सार्वजनिक करेगा। टॉपर्स की लिस्ट आप MP Board की वेबसाइट या न्यूज़ पोर्टल पर देख सकेंगे।
MP Board Result 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर मिलेगा।
- रिजल्ट में मिलने वाले अंक प्रोविजनल होंगे, असली मार्कशीट स्कूल से लेनी होगी।
- असंतुष्ट छात्र री-चेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
एमपी बोर्ड की परीक्षाएं कब आयोजित की गई थी?
इस साल शैक्षणिक सत्र 2024- 25 की एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चली थी। इस साल दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।