MP Police Constable Bharti 2025: Recruitment for 7500 posts, know application date, eligibility and exam date

By: Monika

On: September 14, 2025

Follow Us:

MP Police Constable Bharti 2025

MP Police Constable Bharti 2025: अगर आप पुलिस की नौकरी का सपना देखते हैं और लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP Police Constable Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 7500 पदों पर कॉन्स्टेबल की सीधी भर्ती होने जा रही है। अगर आप योग्य एवं इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 15 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक लिए जाएंगे। वहीं, अगर किसी के आवेदन फार्म में कोई सुधार करना है तो वह 4 अक्टूबर तक कर सकता है। भर्ती बोर्ड की तरफ से MP Police भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी – आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा पैटर्न तक।

MP Police Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

उम्मीदवारों को डेट्स ध्यान से नोट कर लेनी चाहिए ताकि आवेदन छूट न जाए।

नोटिफिकेशन जारी13 सितंबर 2025
आवेदन शुरू15 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितंबर 2025
आवेदन फार्म में सुधार04 अक्टूबर 2025 तक
लिखित परीक्षा की तिथि30 अक्टूबर 2025

इसे भी पढ़ें-

शैक्षणिक योग्यता

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित है।
  • ST श्रेणी के लिए 8वीं पास/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित वर्ग) – 33 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

MP Police Constable Bharti 2025 में उम्मीदवारों का चयन पाँच चरणों में होगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसे टेस्ट होंगे।
  3. शारीरिक मानक परीक्षा (PST): लंबाई और छाती नापी जाएगी।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (DV): सभी शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज़ों की जाँच होगी।
  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Test): उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक क्षमता की मेडिकल जांच होगी।

आवेदन शुल्क (Applicaion Fees)

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित₹500
OBC / SC / ST / EWS₹250

भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।

MP Police Constable Bharti 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘नवीनतम अपडेट’ अनुभाग के अंतर्गत “ऑनलाइन फॉर्म – Police Constable Bharti Exam 2025” पर क्लिक करें।
  3. अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियां ध्यान पूर्वक भरें।
  4. निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  5. आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालना ना भूलें।

MP Police Constable Exam Date: परीक्षा कब होगी?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे और दूसरी शिफ्ट वालों को दोपहर 1:30 बजे तक रिपोर्ट करना है।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होगा:

विषयप्रश्नों की संख्या
सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति40 प्रश्न
बुद्धिमत्ता और मानसिक योग्यता30 प्रश्न
अंकगणितीय क्षमता (Maths)20 प्रश्न
सामान्य विज्ञान10 प्रश्न

निष्कर्ष (Conclusion)

MP Police Constable Bharti 2025 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अगर आप 18 से 33 वर्ष की आयु सीमा में आते हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट हैं, तो इस भर्ती के लिए ज़रूर आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी, जबकि परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होगी। तो देर किस बात की? अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए और अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ओर पहला कदम बढ़ाइए।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment