MP Police Constable Cut Off 2025: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई है। इस बार कुल 7,500 पदों के लिए करीब 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है। परीक्षा का स्तर इस बार मध्यम से कठिन माना जा रहा, खासकर सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति (Reasoning) वाले प्रश्नों में पेपर ने कई उम्मीदवारों को चौंकाया है। अब परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी MP Police Constable Cut Off 2025 Kitna Jayega जानना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से एमपी पुलिस कांस्टेबल का कट ऑफ जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण (PET/PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उससे पहले इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस बार MP Police Constable कट-ऑफ कितनी रह सकती है, पिछले सालों की तुलना में क्या बदलाव दिखे हैं, और चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा।
MP Police Constable Exam 2025 – परीक्षा का सारांश
| परीक्षा नाम | MP Police Constable Recruitment Test 2025 |
| आयोजित करने वाला बोर्ड | MPESB (Madhya Pradesh Employees Selection Board) |
| कुल पद | 7,500 |
| परीक्षा तिथि | 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 (दो शिफ्टों में) |
| पेपर का स्तर | मध्यम से कठिन |
| कुल अंक | 100 |
| विषय | सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, विज्ञान |
| कट-ऑफ जारी होगा | https://esb.mp.gov.in/ पर |
कट-ऑफ जानना क्यों ज़रूरी है?
कट-ऑफ जानना हर प्रतियोगी अभ्यर्थी के लिए इसलिए ज़रूरी होता है क्योंकि यह उसके प्रदर्शन और चयन की संभावना का स्पष्ट अंदाज़ा देता है। परीक्षा के बाद उम्मीदवार को यह समझना जरूरी होता है कि वे अगले चरण, जैसे शारीरिक परीक्षा या दस्तावेज़ सत्यापन, के कितने करीब हैं। अनुमानित या आधिकारिक कट-ऑफ देखकर उम्मीदवार अपनी तैयारी का स्तर आंक सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें आगे किस दिशा में मेहनत करनी चाहिए।
जिन उम्मीदवारों का चयन इस बार नहीं होगा, वे कट-ऑफ के आधार पर अपनी कमजोरियों को पहचानकर अगली परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं। कुल मिलाकर, कट-ऑफ सिर्फ एक संख्या नहीं बल्कि परीक्षा-तैयारी की दिशा और आत्मविश्वास तय करने वाला अहम संकेतक है।
इस बार कट-ऑफ थोड़ी अधिक क्यों रह सकती है?
पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षा में कई ऐसे कारण हैं जिनसे कट-ऑफ थोड़ा बढ़ सकता है:
- अधिक उम्मीदवारों की उपस्थिति: इस बार करीब 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो पिछली भर्ती से ज़्यादा है।
- पेपर का संतुलित स्तर: प्रश्न कठिन थे लेकिन असंभव नहीं, जिससे औसत स्कोर थोड़ा ऊँचा जा सकता है।
- अधिक रिक्तियाँ लेकिन प्रतिस्पर्धा भी ज़्यादा: 7,500 सीटें हैं, परंतु उम्मीदवारों की संख्या के अनुपात में चयन अब भी चुनौतीपूर्ण रहेगा।
MP Police Constable 2025 – अनुमानित कट-ऑफ (Expected Cut Off Marks)
| श्रेणी | अनुमानित कट-ऑफ (100 में से) |
| सामान्य (UR) | 70 – 75 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 65 – 70 अंक |
| अनुसूचित जाति (SC) | 60 – 65 अंक |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 55 – 60 अंक |
| महिला उम्मीदवार | 60 – 65 अंक |
| पूर्व सैनिक | 50 – 55 अंक |
(यह अनुमानित आंकड़े विभिन्न परीक्षा विश्लेषण और कट ऑफ विशेषज्ञ द्वारा दिए गए हैं, जो आधिकारिक कट ऑफ अंक से भिन्न हो सकते हैं। वास्तविक कट ऑफ MPESB द्वारा जारी की जाएगी।)
पिछले वर्षों की तुलना में कट-ऑफ ट्रेंड
| वर्ष | सामान्य | OBC | SC | ST |
| 2020 | 68 | 64 | 58 | 54 |
| 2023 | 72 | 68 | 62 | 57 |
| 2025 (अनुमानित) | 75 | 70 | 65 | 60 |
यह तालिका दर्शाती है कि कट-ऑफ हर वर्ष थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है, जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा और परीक्षा की बेहतर तैयारी को दिखाता है।
इसे भी पढ़ें-
- LIC AAO Prelims Result Link एक्टिव: देखें कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और Mains Exam Date
- CTET 2026 Application Form Date: परीक्षा तिथि जारी, जाने कब से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म
कट-ऑफ तय होने के प्रमुख कारक
MPESB हर वर्ष कट-ऑफ तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखता है-
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- रिक्तियों की संख्या
- कुल उपस्थित अभ्यर्थी
- श्रेणीवार आरक्षण
- सामान्यीकरण (Normalization) प्रक्रिया
इन सभी तत्वों का संयुक्त प्रभाव यह तय करता है कि किस श्रेणी की कट-ऑफ कहाँ तक जाएगी।
आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
MPESB की वेबसाइट पर लिखित परीक्षा का रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में मेडिकल दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा सभी चरण पूरे होने के बाद अंत में एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 जारी होगा। बता दें आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में रनिंग, हाइट-चेस्ट माप और अन्य फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे। मेडिकल/दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।
महत्वपूर्ण सुझाव
- जिन अभ्यर्थियों का स्कोर 70 या उससे अधिक है, उनके चयन की संभावना अधिक है।
- अब समय है कि उम्मीदवार PET की तैयारी शुरू करें – क्योंकि यह अगला निर्णायक चरण है।
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।
निष्कर्ष-
MP Police Constable Cut Off 2025 इस बार थोड़ी अधिक रहने की संभावना है, खासकर सामान्य और OBC श्रेणी में। परीक्षा के संतुलित स्तर और अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए, चयन के लिए मजबूत स्कोर के साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक रिजल्ट आने तक उत्तर-कुंजी (Answer Key) के माध्यम से अपने अंक का आकलन करें और आगामी चरण की तैयारी जारी रखें।







