MP SET Notification 2025 जारी, MPPSC ने घोषित की परीक्षा तिथि, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By: Monika

On: October 25, 2025

Follow Us:

MP SET Notification 2025

MP SET Notification 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आखिरकार MP SET 2025 Ka Notification जारी कर दिया है। इस अधिसूचना के तहत प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्र उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया तय की जाएगी। एमपी सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक लिए जाएंगे। यदि आवेदन फार्म में कोई त्रुटि है तो उसे 30 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच सुधार कर सकते हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन www.mponline.gov.in अथवा www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकतें हैं। ध्यान रहे- आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार के मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग स्वीकार नहीं करेगा। आयोग ने परीक्षा की तारीख, आवेदन तिथि, पात्रता मानदंड और अन्य सभी आवश्यक विवरण जारी किए हैं, जिसे विस्तार पूर्वक यहां देख सकते हैं। साथ ही MP SET 2025 परीक्षा पैटर्न की जानकारी ले सकते हैं।

MP SET 2025 परीक्षा तिथि

MP SET 2025 Exam Date: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के परिपालन में एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025) आयोजित होगी। एमपीपीएससी ने अधिसूचना (Notification) में बताया है कि MP SET 2025 परीक्षा 11 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन एक ही दिन दो पेपरों में किया जाएगा – पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) और पेपर 2 (विषय आधारित)

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

प्रक्रियातिथि
नोटिफिकेशन जारी15 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ25 अक्टूबर 2025 (शुरू)
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
आवेदन में सुधार (Correction Date)30 अक्टूबर से 22 नवंबर 2025
परीक्षा की तिथि11 जनवरी 2026 (रविवार)

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

एमपी सेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) आवश्यक हैं।
  • जिन उम्मीदवारों ने अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है या परिणाम की प्रतीक्षा में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, परंतु पात्रता प्रमाण पत्र परीक्षा पास होने के बाद ही मिलेगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य / अन्य राज्य के उम्मीदवार₹500
मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/NCL/EWS)₹250
Correction शुल्क₹50 प्रति सुधार

भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े-

MP SET 2025 आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  1. सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर “MP SET 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र)।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें।

MP SET परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

MP SET 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे:

  • पेपर 1:
    • सामान्य शिक्षण एवं अनुसंधान योग्यता पर आधारित
    • कुल प्रश्न: 50
    • अंक: 100
  • पेपर 2:
    • विषय-विशेष प्रश्न (उम्मीदवार के विषय के अनुसार)
    • कुल प्रश्न: 100
    • अंक: 200

दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और एक ही सत्र में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा की अवधि बिना अंतराल के 3 घंटे की होगी।

एमपी सेट 2025 विषय सूची (Subjects List)

एमपीपीएससी द्वारा MP SET परीक्षा 2025 31 विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें प्रमुख विषय हैं –
हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, कंप्यूटर साइंस, शिक्षाशास्त्र, संगीत, पर्यावरण विज्ञान आदि।

प्रमाण पत्र और उपयोगिता

MP SET 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों को “State Eligibility Certificate” प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उम्मीदवार को मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्र बनाता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

MP SET 2025 Apply Online लिंकClick Here
MP SET Notification 2025 PDFClick Here
MPPSC आधिकारिक वेबसाइटhttps://mppsc.mp.gov.in/

निष्कर्ष-

MP SET Notification 2025 के जारी होने के साथ ही अब मध्य प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्राध्यापक बनने का रास्ता खुल गया है। यदि आप पात्र हैं, तो 25 अक्टूबर से पहले अपनी तैयारी शुरू करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। याद रखें- MP SET 2025 परीक्षा 11 जनवरी 2026 (रविवार) को होगी, इसलिए तैयारी के लिए आपके पास लगभग दो महीने का समय है- इस मौके को हाथ से जाने न दें!

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment