MPBSE 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? देखें अपडेट 

By: Monika

On: July 5, 2025

Follow Us:

MPBSE 12th Supplementary Result 2025

MPBSE 12th Supplementary Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा इस साल की आयोजित की गई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा इस साल 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक राज्य के निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में असफल रहे या अनुपस्थित थे। एमपी बोर्ड की ओर से अब 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त हो चुकी है।

और उत्तरकापियों के मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट अपने 9 अंको के रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे। अगर आप भी 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दिए हैं तो इस लेख में रिजल्ट जारी होने की अपडेट, चेक करने का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MPBSE 12th Supplementary Exam 2025: Overview

इस साल 2025 की एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों से असफल रहे छात्रों की ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन 7 मई से 31 मई 2025 तक किया गया था। एमपी बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से परीक्षा का आयोजन 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक किया गया। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक निर्धारित था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में मुख्य परीक्षा 2025 की भांति ही आयोजित की गई। अब परीक्षा दे चुके सभी छात्र “MPBSE 12th Supplementary Result 2025 कब आएगा?” जानना चाहते हैं। इसकी लेटेस्ट अपडेट इस लेख के माध्यम से दी जा रही है।

MPBSE 12th Supplementary Result 2025: कब आएगा?

MP Board 12th Supplementary Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के जरिए छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या अन्य विषयों में अपने स्कोर में सुधार करने का अवसर मिला। एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 5 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। अब बोर्ड की ओर से उत्तरकापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया के समाप्त होते ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड से उम्मीद है कि जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- MP Board 10th Supplementary Result 2025: परीक्षा समाप्त, जानें कब आएगा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट

MP Board 12th Supplementary Result पिछले साल कब जारी हुए थे?

एमपीबीएसई की ओर से सभी विषयों के लिए पिछले साल 2024 में 8 जून को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड की ओर से 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की घोषणा 31 जुलाई 2024 को कर दी गई थी। पिछले साल परीक्षा में कुल 99,568 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 62,147 छात्र पास हुए थे। इस तरह से पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट कुल 62.42 प्रतिशत रहा था।  इस साल 2025 में पिछले साल के मुकाबले छात्रों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

MP Board 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की घोषणा होने के बाद, छात्र निम्नलिखित स्टेप से अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे:

  • 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • फिर आप अपने रिजल्ट को चेक करें एवं आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
MP Board 12th Supplementary Result 2025जुलाई 2025
MPBSE Official Websitehttps://mpbse.nic.in/

ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

एमपी बोर्ड की ओर से 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2025 जुलाई के अंतिम सप्ताह (25- 30 जुलाई के बीच) तक घोषित होने की उम्मीद है। सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी होने पर ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त होगी, जिससे आप स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 2 से 4 सप्ताह बाद उपलब्ध होती है यानी अगस्त 2025 तक उम्मीद कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 12th ओरिजिनल मार्कशीट 2025 आपको अपने स्कूल से मिलेगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment