MPESB Excise Constable Exam Admit Card 2025: मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) भर्ती 2024 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा तिथि (पहले 5 जुलाई) में संशोधन कर नई परीक्षा तिथि (9 सितंबर 2025) निर्धारित किया है। अब जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन किए हैं वो 9 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। एमपी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास MP Excise Constable एडमिट कार्ड का होना जरूरी है।
बिना एडमिट कार्ड के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे लेख में एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने एवं डाउनलोड करने का तरीका व लिंक समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MPESB Excise Constable परीक्षा तिथि एवं समय
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) पद हेतु भर्ती 2024 की परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2025 को प्रदेश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कर रहा है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक निर्धारित है। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले है।
इसे भी पढ़ें- SBI PO Result 2025 Update: एसबीआई PO प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट
MP Excise Constable Admit Card 2025: लेटेस्ट अपडेट
MPESB द्वारा एमपी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा तिथि निर्धारित की गई है। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 9 सितंबर 2025 को प्रदेश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होने जा रहा है। Excise Constable परीक्षा प्रवेश पत्र (Admit Card) का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड मंडल की आधिकारिक वेबसाइट जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Excise Constable Exam Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही आवेदित उम्मीदवार निम्नलिखित आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Latest Update में “Excise Constable Admit Card 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जिसमें मांगा गया लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड पर सभी विवरण ध्यानपूर्वक देखें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
| MPESB Excise Constable Admit Card 2025 | Link |
| MPESB Official Website | https://esb.mp.gov.in/ |
कैसी होगी MP Excise Constable परीक्षा
MPESB Excise Constable परीक्षा 2025 का स्तर 10वीं लेवल का होगा। परीक्षा में सामान्य व तार्किक ज्ञान से 40 अंक, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि से 30 अंक एवं विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंक शामिल होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी और सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होगा, उसे इस भर्ती के अगले चरण की प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
MPESB Excise Constable Bharti 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एक्साइज कांस्टेबल के कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 72 पद, ईडब्ल्यूएस के 26 पद, ओबीसी के 75 पद, एससी के 36 और एसटी श्रेणी के लिए 44 पद आरक्षित हैं।







