MPSOS RJN Admit Card 2025: Madhya Pradesh State Open School (MPSOS) हर वर्ष Ruk Jana Nahi (RJN) योजना के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ आयोजित करता है। इस योजना का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को दूसरा मौका देना है जो किसी कारण मुख्य बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए या अपने स्कोर को सुधारना चाहते हैं। इस योजना के पार्ट 2 यानी दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है और अब जो छात्र आवेदन किये हैं उनके अपने MPSOS 10th/12th RJN Admit Card 2025 का इंतज़ार खत्म हो चुका है।
एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना और जांचना ज़रूरी है। बोर्ड ने परीक्षा केन्द्र सूची (Exam Center List) पहले ही जारी किया है, जिसे नीचे लेख मे देख सकते हैं। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने एवं डाउनलोड प्रकिया समेत जानकारी प्राप्त कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
MPSOS Ruk Jana Nahi Exam 2025: परीक्षा तिथियाँ
MPSOS ने दिसंबर 2025 के लिए RJN परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
- कक्षा 10 (Class 10) परीक्षा
- तिथि: 15 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे
- कक्षा 12 (Class 12) परीक्षा
- तिथि: 15 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे
सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम-से-कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
MPSOS Exam Centre List 2025 PDF (December Session) जारी
MPSOS Exam Centre List 2025 (December Session) PDF जारी किया गया है। इसमें कक्षा 10 व 12 दोनों के लिए स्कूल/केंद्र का नाम, केंद्र कोड, जिला/डिविजन व अन्य विवरण शामिल हैं। यह सूची उन छात्रों के लिए है, जो “Open School”, “Ruk Jana Nahi (RJN)” या “ALC” योजना के तहत परीक्षा देंगे। आप अपनी परीक्षा-कक्षा (10 या 12) और आपके संवंधित जिले/ब्लॉक अनुसार यह सूची देखें। परीक्षा केंद्र का नाम/कोड नोट कर लें – लेकिन ध्यान रखें: आपका अंतिम परीक्षा केंद्र (centre address) आपका एडमिट कार्ड (Admit Card) ही बताएगा। एडमिट कार्ड में परिक्षा केंद्र, पता, आलॉटमेंट आदि पढ़ लेना ज़रूरी है – list सिर्फ संभावित केंद्रों की जानकारी देती है।
MPSOS Exam Centre List 2025 (December Session) – Download PDF
MPSOS RJN Admit Card 2025 Latest Update
अधिकांश वर्षों में MPSOS परीक्षा शुरू होने से लगभग 4-5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इस आधार पर RJN Admit Card 2025 दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अब उपलब्ध हो गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर उपलब्ध किये गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
MPSOS RJN Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
Ruk Jana Nahi Admit Card डाउनलोड करना काफी आसान है। नीचे दिए गए Step-by-Step प्रक्रिया फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: mpsos.nic.in
- होमपेज पर “Admit Card / RJN Admit Card 2025” लिंक ढूँढे।
यह लिंक आमतौर पर ‘Latest Updates’ या ‘Student Corner’ सेक्शन में मिलता है। - लिंक पर क्लिक करते ही Admit Card डाउनलोड पेज खुल जाएगा।
- अब अपना Roll Number या Registration Number दर्ज करें।
ध्यान रखें कि रोल नंबर सही-सही भरें, वरना एडमिट कार्ड नहीं खुलेगा। - कैप्चा कोड दर्ज करें– स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा सही लिखें।
- फिर “Download / Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक करें और एक प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर कलर प्रिंट ले जाना बेहतर रहता है।
RJN Admit Card में क्या-क्या विवरण होता है?
एडमिट कार्ड में निम्न आवश्यक जानकारी दर्ज रहती है:
- छात्र का नाम
- पिता/माता का नाम
- कक्षा (10वीं/12वीं)
- रोल नंबर
- विषय और परीक्षा तिथियाँ
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- छात्र की फ़ोटो
- महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा का समय
इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। यदि कोई गलती दिखती है, तो तुरंत MPSOS हेल्पलाइन से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें – UP Board 10th 12th Model Paper 2026: यूपी बोर्ड EXAM के सभी विषयों के मॉडल पेपर PDF यहां से करें डाउनलोड
परीक्षा दिन के महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें:
- एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- मान्य फोटो ID साथ रखें
- जैसे – आधार कार्ड, स्कूल ID, या पैन कार्ड।
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
- उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरा लेखन करें और रोल नंबर सही-सही लिखें।
- परीक्षा खत्म होने तक कक्ष से बाहर न निकलें।
निष्कर्ष (Conclusion)
MPSOS RJN Admit Card 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ है। इसे डाउनलोड करना काफी आसान है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से कुछ ही मिनटों में अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अब एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, तुरंत इसे डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें और सभी विवरण ध्यान से मिलाएँ।
Ruk Jana Nahi योजना छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है – इसलिए समय पर तैयारी करें और परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ शामिल हों।







