MPSOS RJN December Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा दिसंबर 2025 सत्र की आयोजित की गई रुक जाना नहीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। Ruk Jana Nahi Dec 2025 Result जनवरी में ही जारी किया जाता है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं कि 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने वाला है।
रिजल्ट जारी होते ही संबंधित छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। पास होने वाले छात्र आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं/ 12वीं या किसी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट जारी होने की अपडेट, चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक समेत जानकारी यहां लेख में देख सकते हैं।
MPSOS RJN December Exam: कब हुई थी परीक्षा?
जैसा कि MPSOS की ओर से साल भर में दो बार (जून और दिसंबर) रुक जाना नहीं परीक्षा का आयोजन होता है। दिसंबर सत्र की कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक किया गया था। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित थी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक आयोजित की गई थी। अब परीक्षा दिए हुए छात्रों के रिजल्ट जारी होने का समय आ चुका है।
MPSOS RJN December Result 2026 कब आएगा? Latest Update
पिछले वर्षों की रिजल्ट पैटर्न को देखा जाए तो RJN दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाता है। इसलिए रिजल्ट चेक करने के लिए आप सभी रोल नंबर के साथ तैयार रहें, मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार Ruk Jana Nahi Dec Result 2026 अब किसी भी तिथि को लाइव हो सकता है। MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही तुरंत रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
MPSOS RJN December Result 2026 कहां से कैसे चेक करें?
जैसे ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, संबंधित छात्र या उनके अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं:
- MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- mpsos.nic.in या mpsos.mponline.gov.in
- होमपेज पर Result या Result/Migration सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर Ruk Jana Nahi Yojna Exam Class 10th & 12th या RJN Result वाला ऑप्शन चुनें।
- अपना रोल नंबर, क्लास (10th/12th) डालें और कैप्चा भरें।
- Submit करें – रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा (मार्क्स, पास/फेल स्टेटस सब दिखेगा)।
MPSOS RJN रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
जब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करेंगे तो उसमें निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा (10वीं / 12वीं)
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास या फेल की स्थिति
अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई दे, तो तुरंत अपने अध्ययन केंद्र या MPSOS से संपर्क करें।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रुक जाना नहीं परीक्षा दिए हुए छात्रों को मेरी तरफ से सलाह है की रुक जाना नहीं रिजल्ट को लेकर अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी चेक करें, किसी भी दलाल या फर्जी कॉल/मैसेज पर भरोसा ना करें।
MPSOS RJN December Result 2026: Direct Link
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र पास होंगे, वह आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं /12वीं कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी विषय में कम अंक आए हो तो रिचेकिंग की जानकारी बोर्ड अलग से देता है चेक करें। यदि फेल हो गए हों तो अगली परीक्षा जून 2026 के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है। रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें-
MPBSE 10th 12th Exam Center List 2026 PDF: लेटेस्ट अपडेट
EMRS Result 2026 Kab Aayega? Answer Key 2025 जारी, रिजल्ट डेट यहाँ देखें







