Navodaya Class 6 Result 2026 Kab Aayega: जैसा कि हर साल देशभर के लाखों छात्र और उनके अभिभावक Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) में कक्षा 6 में दाखिले का सपना देखते हैं। नवोदय विद्यालय अपनी मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं, इसी वजह से Navodaya Class 6 Entrance Exam (JNVST) को सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिना जाता है।
साल 2026 के लिए JNVST Class 6 पहले फेज की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, और अब परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों और अभिभावकों की नजर Answer Key और Result Date पर टिकी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार Navodaya Class 6 Answer Key 2026 आज या कल में जारी की जा सकती है, जिसके बाद रिजल्ट को लेकर हलचल और तेज हो जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि JNVST Class 6 Result 2026 कब आएगा? रिजल्ट कब जारी होगा, कहां से चेक करना है, चयन सूची कैसे आएगी और आगे एडमिशन की प्रक्रिया क्या होगी। इन्हीं सभी सवालों के जवाब इस लेख में आपको NVS Class 6 Result 2026 की संभावित तारीख, चेक लिंक, कटऑफ और पूरी जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में दी जा रही है।
JNVST Class 6 Result 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| परीक्षा का नाम | JNVST 2026 |
| कक्षा | 6 |
| संस्था | Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) |
| परीक्षा तिथि | फेज 1– 13 दिसंबर 2025 (समाप्त), फेज 2- अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट | फेज 1– मार्च 2026 (संभावित), फेज 2- मई 2026 (संभावित) |
| रिजल्ट मोड | Online |
| आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
Navodaya Class 6 Result 2026 कब आएगा?
Navodaya Class 6 Entrance Exam 2026 का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को पूरे देश में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की नजर सीधे Navodaya Class 6 Result 2026 पर टिकी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार, JNVST Class 6 Answer Key आज या कल जारी की जा सकती है। Answer Key आने के बाद आपत्तियों की प्रक्रिया (यदि लागू हुई) पूरी की जाएगी, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
पिछले वर्षों के रिजल्ट पैटर्न को देखें तो Navodaya Vidyalaya Samiti आमतौर पर परीक्षा के 50-60 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर देती है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि Navodaya Class 6 Result 2026 मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख NVS द्वारा अलग से नोटिस जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Navodaya Class 6 Cut Off 2026 (Expected)
हर साल कटऑफ अलग-अलग राज्यों और श्रेणियों के अनुसार बदलती है। वास्तविक कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाती है। अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है:
| Category | Expected Cut Off 2026 |
| General | 70-75 अंक |
| OBC | 65-70 अंक |
| SC/ST | 60-65 अंक |
Navodaya Class 6 Result 2026 Check Link
Navodaya कक्षा 6 का रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे:
navodaya.gov.in
रिजल्ट जारी होते ही “JNVST Class 6 Result 2026” का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-
KVS Class 1 Admission Form 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, उम्र सीमा व पूरी जानकारी
UP Anganwadi Result 2025 Kab Ayega? जानें जिला-वार मेरिट लिस्ट अपडेट
Navodaya Class 6 Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:
- सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर “Admission / Result” सेक्शन पर क्लिक करें
- फिर वहां “JNVST Class 6 Result 2026” लिंक चुनें
- अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करें
- और Submit पर क्लिक करें
- इतना करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए प्रिंट या PDF सेव कर लें
Navodaya Class 6 Selection List में नाम आने के बाद क्या करें?
अगर आपके बच्चे का नाम Navodaya Selection List 2026 में आ जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आगे की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- संबंधित Jawahar Navodaya Vidyalaya से संपर्क
- Document Verification
- मेडिकल जांच (यदि लागू हो)
- प्रवेश की अंतिम पुष्टि
- आवश्यक दस्तावेज:
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 5 की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Navodaya Class 6 Result 2026 से जुड़े FAQ
Navodaya Class 6 Result 2026 कब आएगा?
Phase 1 का रिजल्ट मार्च 2026 में आने की प्रबल संभावना है।
क्या रिजल्ट ऑफलाइन भी मिलेगा?
नहीं, रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी होगा।
रिजल्ट में नाम न आए तो क्या दोबारा मौका मिलेगा?
हां, अगली कक्षा या अगले वर्ष की परीक्षा के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है।
JNVST Class 6th रिजल्ट कहां से चेक करें?
केवल navodaya.gov.in से।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपने या आपके बच्चे ने JNVST Class 6 Exam 2026 दी है, तो थोड़ा धैर्य रखें। Navodaya Class 6 Result 2026 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हम सलाह देते हैं कि आप navodaya.gov.in पर नियमित नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, डायरेक्ट लिंक और पूरी जानकारी सबसे पहले यहीं अपडेट कर दी जाएगी।







