NTPC Graduate Zone Wise Result Cut Off 2025: जोन वाइज रिजल्ट और कट-ऑफ पीडीएफ यहाँ देखें

By: Monika

On: September 20, 2025

Follow Us:

NTPC Graduate Zone Wise Result Cut Off 2025

NTPC Graduate Zone Wise Result Cut Off 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 सितंबर 2025 को लंबे इंतज़ार के बाद NTPC Graduate Result Cut Off 2025 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। अब सभी अभ्यर्थी अपने-अपने जोन की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार रेलवे ने CBT-1 परीक्षा के बाद जोन वाइज कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।

सफल उम्मीदवारों को अब CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। RRB NTPC Graduate CBT 2 परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया गया है। अगर आपने भी RRB NTPC Graduate CBT 1 में शामिल हुए थे और अभी तक रिजल्ट नहीं देख पाए हैं तो इस इस पेज पर किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 का अवलोकन

परीक्षा का नामRRB NTPC Graduate Level Exam 2025
परीक्षा आयोजित5 से 24 जून 2025
उत्तर कुंजी जारी1 जुलाई 2025
आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तिथि6 जुलाई 2025
परिणाम जारी19 सितंबर 2025
रिजल्ट और कट-ऑफ पीडीएफCheck Below
कुल पद8113
अगला चरणCBT-2 परीक्षा (13 अक्टूबर 2025)

इसे भी पढ़ें-

भर्ती के तहत पदों की सूची

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को रेलवे के ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 8113 रिक्तियों की पूर्ति की जानी है। प्रमुख पद व रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • स्टेशन मास्टर (994 पद)
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट (1507 पद)
  • मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक (1736 पद)
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर (3144 पद)
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (732 पद)

NTPC Graduate Zone Wise Result 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना जोन वाइज रिजल्ट और कट-ऑफ देख सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने संबंधित RRB Zone की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “NTPC Graduate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • Zone Wise Result और Cut Off PDF का लिंक खुल जाएगा।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम खोजें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Zone Wise Result PDF Link

रेलवे ने हर जोन के लिए अलग-अलग रिजल्ट और कट-ऑफ पीडीएफ जारी किया है। उम्मीदवार अपने जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे चेक कर सकते हैं।

NTPC Graduate Cut Off 2025

रेलवे द्वारा जारी NTPC Graduate Zone Wise Cut Off 2025 पीडीएफ में सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय की गई है। उपरोक्त विभिन्न जोन की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दिया गया है, आप अपने जोन की RRB वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया

रेलवे ने CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते समय जोन वाइज मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इसमें केवल वही उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने कट-ऑफ क्लियर किया है। इन चयनित उम्मीदवारों को अब CBT-2 परीक्षा में शामिल होना होगा।

NTPC Graduate CBT-2 परीक्षा कब होगी?

रेलवे ने साफ किया है कि सफल उम्मीदवारों के लिए CBT-2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। CBT 2 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना 10 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा की तैयारी करते रहें और समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में भाग लें और सफलता प्राप्त करें।

NTPC Graduate CBT-2 Exam Date 2025
NTPC Graduate CBT-2 परीक्षा 2025

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • रिजल्ट और कट-ऑफ केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अपने दस्तावेज़ सुरक्षित रखें।
  • CBT-2 की तैयारी अभी से शुरू कर दें क्योंकि प्रतिस्पर्धा काफ़ी कड़ी होगी।
  • रेलवे की आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें।

निष्कर्ष

NTPC Graduate Zone Wise Result Cut Off 2025 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब राहत की खबर है। रेलवे ने रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने-अपने जोन की आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर देख सकते हैं। अब अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा की तैयारी शुरू करने का सही समय है।

FAQs- NTPC Graduate Zone Wise Result Cut Off 2025

RRB NTPC Graduate Zone Wise Result 2025 कब जारी हुआ?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह परिणाम 19 सितंबर 2025 को जारी किया है।

RRB NTPC Graduate CBT-1 परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

CBT-1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित हुई थी।

NTPC Graduate Zone Wise Cut Off 2025 कहाँ से देख सकते हैं?

उम्मीदवार अपने-अपने जोन की आधिकारिक RRB वेबसाइट से कट-ऑफ और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

NTPC Graduate CBT-2 परीक्षा की तारीख क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से CBT-2 की परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment