NTPC UG Exam City Intimation 2025: RRB एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना स्लिप Direct Link से देखें

By: Monika

On: July 29, 2025

Follow Us:

NTPC UG Exam City Intimation 2025

NTPC UG Exam City Intimation 2025: रेलवे NTPC (Non Technical Popular Categories) UG (Undergraduate) परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी सूचना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (12th Level) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देश भर में विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में समस्या ना हो, और अपनी यात्रा का शेड्यूल बना सकें, इसके लिए परीक्षा तिथि से पहले ही उनके परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट की जानकारी के लिए “RRB NTPC UG Exam City Intimation” जारी कर दिया है।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या rrb.digialm.com पर जाकर परीक्षा शहर सूचना स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर,जन्मतिथि व कोड दर्ज करना होगा। नीचे लेख में डाउनलोड करने का तरीका डायरेक्ट लिंक समेत पूरी जानकारी देख सकते हैं।

RRB NTPC UG Exam City Intimation 2025 में क्या देख सकते हैं?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट CBT 1 के लिए परीक्षा तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। यह परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की परीक्षा किस तिथि को किस शिफ्ट में और किस शहर में होनी है इसके लिए “RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025” जारी किया गया है। उम्मीदवार एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट की परीक्षा शहर सूचना स्लिप डाउनलोड करके इसमें केवल परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर का नाम एवं शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

बाकी की जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, रोल नंबर, परीक्षा दिशा निर्देश समेत जानकारी उन्हें “RRB NTPC UG Admit Card 2025″ पर मिलेगी, जो परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

NTPC UG Exam City Intimation 2025 कैसे देखें?

  • आपने RRB के जिस जोन से आवेदन किया है उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध “City Intimation Slip For CEN-06/2024 या NTPC UG CBT 1 2025 City Intimation से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही RRB NTPC Undergraduate City Intimation Slip 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब आप अपना परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट को देख सकते हैं।

NTPC UG Exam City Intimation 2025 Direct Link

RRB NTPC Undegraduate Exam City Intimation 2025Link
Official Websitehttps://www.rrbapply.gov.in/

RRB NTPC Undergraduate Bharti 2025: कितने पदों पर भर्ती होगी?

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 के जरिए कुल 3445 पदों की पूर्ति की जाएगी। इन पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार सीबीटी 1 परीक्षा में पास होगा, उसे टाइपिंग टेस्ट देना होगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, फिर अंत में मेडिकल परीक्षा होगी। इन सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment