Odisha Police SI Admit Card 2025 Download: यहाँ से डाउनलोड करें हॉल टिकट, परीक्षा 5 और 6 अक्टूबर

By: Monika

On: September 21, 2025

Follow Us:

Odisha Police SI Admit Card 2025 Download

Odisha Police SI Admit Card 2025 Download: अगर आप ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किए हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट आ चुकी है। Odisha Police SI Admit Card 2025 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाला है। भर्ती बोर्ड ने प्रोविजनल एडमिट कार्ड 20 सितम्बर 2025 को उपलब्ध कर दिया है। प्रोविजनल एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार उल्लिखित विवरणों की पुष्टि करें और अपने परीक्षा जिले की पुष्टि करनी होगी। हालाँकि, इसमें परीक्षा केंद्र का उल्लेख नहीं होगा। सारी डिटेल्स Odisha Police SI फाइनल एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी। परीक्षा का आयोजन 5 व 6 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे- एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति, कहां से डाउनलोड करें, डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है, एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियाँ होंगी, और परीक्षा में किन दस्तावेज़ों को साथ ले जाना जरूरी है।

Odisha Police SI Bharti 2025: परीक्षा तिथि और समय

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के तहत 933 पदों की पूर्ति की जाएगी। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी नीचे टेबल में देख सकते हैं –

परीक्षा तिथि (Exam Date)पेपर (Subject)समय (Time)अवधि (Duration)
05.10.2025Paper-I (General English & Odia Language)10:00 AM – 11:30 AM90 मिनट (1.5 घंटे)
05.10.2025Paper-II (General Studies)01:30 PM – 04:30 PM180 मिनट (3 घंटे)
06.10.2025Paper-III (Physics & Chemistry)10:00 AM – 01:00 PM180 मिनट (3 घंटे)

ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा की तारीख, समय, स्थान, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य सभी जरूरी निर्देश अपने फाइनल एडमिट कार्ड पर प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

Odisha Police SI Admit Card 2025 क्यों जरूरी है?

एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसमें न केवल उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी होती है, बल्कि परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश भी दिए जाते हैं। इसलिए हर अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकालें।

Odisha Police SI Admit Card 2025 Latest Update

ओडिशा पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, Odisha Police SI परीक्षा 2025 का प्रोविजनल एडमिट कार्ड 20 सितंबर 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने परीक्षा जिले की पुष्टि करें, फाइनल एडमिट कार्ड 2 अक्टूबर 2025 को जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका बताया गया है। सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण के अनुसार ही आप परीक्षा में शामिल हों।

कृपया ध्यान दें– यह प्रोविजनल एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मान्य नहीं है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपको इंटरनेट और आपका आवेदन नंबर चाहिए। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले वेब ब्राउज़र खोलें और ओडिशा पुलिस की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाएँ: https://oprb-recruitment.com
  2. डैशबोर्ड पर लॉग इन करें, लॉगिन प्रक्रिया जारी रखने के लिए “Continue Existing Application“ बटन पर क्लिक करें।
  3. ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करें। अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें।
  4. अब वन टाइम पासवर्ड (OTP) दर्ज करें – लॉगिन के लिए अपना 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें।
  5. अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  6. एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक देखें और A4 साइज पेपर पर प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें ये जानकारियाँ लिखी होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ध्यान से सभी जानकारियाँ जांच लें। अगर कोई गलती हो तो तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।

परीक्षा के लिए केवल इन दस्तावेजों को साथ ले जाएं

परीक्षा में जाने से पहले केवल एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है। इसके साथ आपको एक वैध नवीनतम फोटो और एक आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/वोटर आईडीकार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट /पैन कार्ड) साथ लेकर जाना होगा। प्रतिबंध समान जैसे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किसी भी तरह के नोट्स/कागज, बैग आदि परीक्षा में लेकर न जाएं। अगर कोई उम्मीदवार प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

ओडिशा पुलिस SI चयन प्रक्रिया 2025

उड़ीसा पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किए जाएंगे। भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (PST & PET) होगी जो क्वालीफाइंग होगी। बता दें कि इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। तीसरे चरण में उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और फिटनेस की जांच होगी। अंत में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

निष्कर्ष-

Odisha Police SI Admit Card 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत अहम है जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट से 02 अक्टूबर 2025 से डाउनलोड किया जा सकता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें, उसमें लिखी सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के साथ जाएं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment