PM Kisan 20 Installment Date: पीएम किसान की 20वीं किस्त इस तारीख को होगी जारी

By: Monika

On: July 13, 2025

Follow Us:

PM Kisan 20 Installment Date

PM Kisan 20 Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) का लाभ ले रहे भारत के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान की 20वीं किस्त जल्द ही खाते में आने वाली है। जैसा कि PM Kisan Yojana के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्त 2000 रुपए के हिसाब से कुल ₹6000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में 19 किस्त का पैसा DBT के माध्यम से जारी किया जा चुका है।

19वीं किस्त जारी होने की तिथि (PM Kisan 19 Installment Date) 24 फरवरी 2025 थी। अब जिन किसानों को इसका लाभ मिल रहा है वो पीएम किसान की 20वीं किस्त (PM Kisan 20 Installment) का इंतजार कर रहे हैं।हालांकि यह किस्त जून माह के आखिरी सप्ताह में ही जारी होने की उम्मीद थी लेकिन इसमें देरी हुई। लेकिन अब पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा जारी होने की लेटेस्ट अपडेट आ चुकी है, जिसे आप नीचे आर्टिकल में देख सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पिछली किस्त कब आई थी?

किस्त संख्याजारी होने की तिथियां
19वीं किस्त 24 फरवरी 2025
18वीं किस्त5 अक्टूबर 2024
17वीं किस्त18 जून 2024

PM Kisan: 20वीं किस्त कब आएगी? तारीख

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे भारत के करोड़ों किसानों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। वैसे तो पीएम किसान की 20वीं किस्त (PM Kisan 20 Installment) जून 2025 में ही जारी होनी थी। लेकिन जून के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा होने की वजह से किस्त जारी होने में देरी हुई है। लेकिन अब प्रधानमंत्री विदेशी दौरे से वापस आ रहे हैं और जल्द ही 20वीं किस्त जारी करने का ऐलान करेंगे।

अब तक जितनी भी किस्त जारी की गई है सभी किस्तें प्रधानमंत्री  के द्वारा ही जारी की गई है। इसी बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतीहार दौरे पर जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान PM Kisan की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को जारी कर सकते हैं।

हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तब तक किसान भाई अपने पीएम किसान स्थिति (PM Kisan Status) की जांच कर लें। यदि कोई त्रुटि है तो उसे समय रहते सही करें ताकि किस्त आने में रुकावट ना बनें।

इसे भी पढ़ें- What Is APPAR ID For Students: अपार आईडी के फायदे और Registration प्रक्रिया

PM Kisan Yojana Status Kaise Check Kare?

पीएम किसान योजना के तहत जारी की जा रही किस्त की स्थिति चेक करना जरूरी है। ताकि यह पता चल सके कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या eKYC में त्रुटि है। पीएम किसान स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1. पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
  • स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें यहां पर आपको eKYC, New Farmer Registration, Know Your Status आदि का विकल्प मिलेगा।
  • स्टेप 3. आप अपनी इच्छा अनुसार पीएम किसान योजना की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  • स्टेप 4. अपना पीएम किसान स्टेटस चेक करने के लिए “Know Your Status” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर Get OTP पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पीएम किसान से संबंधित ओटीपी आएगी।
  • स्टेप 7. ओटीपी दर्ज कर सबमिट करें आपका पीएम किसान स्टेटस स्क्रीन पर खुलकर सामने होगा।

PM Kisan: किस्त रुक गई तो क्या करें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की जा रही किस्तों का लाभ भारत के लगभग हर सीमांत किसानो को मिल रहा है। यदि जिन किसान भाई की किस्त आ रही थी और अब रुक गई है तो वे चिंता ना करें। सबसे पहले वो पीएम किसान लाभार्थी सूची (PM Kisan Benificiary List 2025) की जांच करें। कहीं किसी कारण नाम तो नहीं हट गया है।

पीएम किसान के आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी भी किसान जिसका नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है वो अपने क्षेत्र में जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क कर सकते हैं। या PM Kisan Portal की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर लाभार्थी सूची की स्थिति की जानकारी लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि के कारण हुआ है तो समय रहते इसे सही कर लें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment