PM Kisan 20 Installment Status Check: पीएम किसान की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करें, शो करने लगा

By: Monika

On: July 24, 2025

Follow Us:

PM Kisan 20 Installment Status Check

PM Kisan 20 Installment Status Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) केंद्र सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को सीधा आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए देश के पात्र किसानों को सरकार सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता तीन किस्तों (₹2000+₹2000+₹2000) में डायरेक्ट उनके बैंक खाते में भेजती है।

ताकि किसने की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और कृषि के विकास को बढ़ावा मिल सके। अब तक केंद्र सरकार की ओर से 19 किस्तें जारी की जा चुकी है। PM Kisan Ki 20वीं किस्त (20 Installment) जारी होने जा रही है, जिसका स्टेटस अभी चेक किया जा सकता है। इस योजना का लाभ उन किसानों को लगातार मिल रहा है जिन्होंने अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को जमाकर eKYC पूरा किया है।

जिनका पेमेंट हर बार जारी किया जा रहा है उनकी पीएम किसान 20वीं आएगी या नहीं अभी DBT स्टेटस चेक कर सकते हैं, क्योंकि वहां पर दिखने लगा है। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो अभी यहां पर बताए गए तरीके से 20वीं किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। साथ ही पीएम किसान की 20वीं किस्त कब आएगी?, इसकी भी लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PM Kisan 20 Installment के पात्र

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के पात्र वही किसान होते हैं, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि होती है तथा इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान पात्र हैं। इसके बाद योजना के तहत आर्थिक लाभ सालाना ₹6000 लेने के लिए किसान का पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया गया हो। किसान भाई इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने खाते की स्थिति चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- PM Kisan 20 Installment Date: पीएम किसान की 20वीं किस्त इस तारीख को होगी जारी

PM Kisan 20 Installment Status Check: 20वीं किस्त का स्टेटस कहां से कैसे चेक करें?

जैसा कि पीएम किसान की प्रत्येक कि टी प्रधानमंत्री द्वारा DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जारी किया जाता है। ऐसे में जिन किसानों की किस्तें लगातार जारी की जा रही है उनका PM Kisan 20 Installment स्टेटस अभी चेक किया जा सकता है। क्योंकि 20वीं किस्त का DBT स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट https://pfms.nic.in पर दिखने लगा है। आप भी इस तरीके से चेक कर सकते हैं –

  • पीएम किसान 20वीं इंस्टॉलमेंट DBT स्टेटस देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “Payment Status” में जाकर ‘DBT Status Tracker’ पर क्लिक करें।
  • फिर कैटेगरी में PMKISAN चुनें, DBT Status में पेमेंट का विकल्प का चयन करें।
  • उसके बाद अपना पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा कोड दर्ज कर Search पर क्लिक करें।
  • तुरंत आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान की पेमेंट डीटेल्स प्रदर्शित हो जाएगी।
  • जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, राशि के साथ Income Support – 20 Installment भी दिखेगी।

PM Kisan 20 Installment कब आएगी? तारीख

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जैसा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर चार महीने में पात्र किसानों के खाते में DBT सेवा के माध्यम से ₹2000 ट्रांसफर किया जाता है। पीएम किसान की 19वीं किस्त, 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी जोकि अब चार महीने से ज्यादा समय हो चुका है। वैसे तो 20वीं किस्त जून 2025 के अंतिम सप्ताह में ही जारी होनी थी, लेकिन प्रधानमंत्री के विदेश दौरे की वजह से देरी हुई।

लेकिन अब विभिन्न स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उम्मीद है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त इसी सप्ताह (25 से 30 जुलाई के बीच) जारी की जा सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई है। सभी किसान भाइयों को सलाह देता हूं कि नवीनतम अपडेट के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखें।

नया आर्टिकल यह भी पढ़ें – UPSSSC PET 2025 New Syllabus: जानिए यूपी पीईटी का नया सिलेबस और टॉपिक्स

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment