PM Svanidhi Yojana 2025 के जरिए बिना गारंटी मिल रहा 90 हजार तक का लोन, जानें पूरी जानकारी

By: Monika

On: September 19, 2025

Follow Us:

PM Svanidhi Yojana 2025

PM Svanidhi Yojana 2025: जैसा कि भारत में लाखों लोग अपनी रोज़ी-रोटी रेहड़ी, पटरी, ठेला या छोटी दुकान लगाकर चलाते हैं। लेकिन अक्सर पैसे की कमी की वजह से वे अपना काम आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। इन्हीं लोगों की मदद के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (PM Svaidhi Yojana) शुरू की है। इस योजना में चाहे युवा हो, किसान हो या फिर महिलाएं, सभी अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए फायदा ले सकतें हैं। इस योजना के तहत अब 90 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है। साथ ही समय के साथ सरकार इस योजना में बदलाव भी करती है।

बता दें अब पीएम स्वनिधी योजना में लोन की सीमा बदली गई है। पहली किस्त जो 10 हजार रुपए थी, अब उसे बढ़ाकर 15,000 रुपए किया गया है। वहीं, दूसरी किस्त ₹25000 कर दी गई है। सरकार की ओर से इसमें एक बड़ी सुविधा यह है कि अगर आप समय पर दूसरी किस्त चुका देंगे तो आपको यूपीआई से जुड़ा रुपए क्रेडिट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा निकाल सकतें हैं। आइए इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में जानतें हैं।

PM Svanidhi Yojana क्या है?

आपको अवगत करा दें कि यह योजना जून 2020 में कोरोना काल के दौरान शुरू हुई थी। इसका मकसद था कि छोटे दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर्स फिर से अपना धंधा खड़ा कर सकें। पहले इसमें ₹10,000 तक का लोन मिलता था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 90,000 रुपये तक कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह लोन बिना किसी गारंटी या सिक्योरिटी के मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली स्कूलों में टीचर के 1180 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया

अब कितना लोन मिलेगा और कैसे?

इस योजना में लोन किस्तों में दिया जाता है। सरकार की तरफ से पहली और दूसरी किस्त का लोन सीमा बढ़ा दिया गया है। जबकि तीसरी किस्त पहले की तरह ही ₹50000 पर टिकी है। नीचे देख सकते हैं:

  • पहली किस्त: ₹15,000 (पहले 10 हजार)
  • दूसरी किस्त: ₹25,000 (पहली किस्त समय पर चुकाने के बाद)
  • तीसरी किस्त: ₹50,000 (दूसरी किस्त समय पर चुकाने पर)

यानी कुल मिलाकर आपको ₹90,000 तक का लोन आसानी से मिल सकता है।

योजना की खास बातें

  1. बिना गारंटी लोन – किसी जमानत या सिक्योरिटी की जरूरत नहीं।
  2. ब्याज सब्सिडी – समय पर किस्त चुकाने पर सरकार 7% तक ब्याज की सब्सिडी सीधे आपके खाते में भेजती है।
  3. डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कैशबैक – अगर आप QR कोड या डिजिटल पेमेंट से लेन-देन करते हैं तो हर महीने ₹100 तक कैशबैक भी मिलता है।
  4. अगली किस्त में ज्यादा लोन – समय पर भुगतान करने वालों को अगली बार ज्यादा लोन मिलता है।
  5. आसान किस्तें – छोटे-छोटे मासिक या साप्ताहिक भुगतान से लोन चुकाना आसान।

कौन उठा सकता है फायदा?

  • रेहड़ी-पटरी लगाने वाले
  • फेरी वाले
  • ठेला लगाने वाले
  • छोटे दुकानदार
  • चाय, पकोड़ी, फल, सब्जी, कपड़े या अन्य सामान बेचने वाले

यानी शहरों और कस्बों में काम करने वाले लगभग हर छोटे दुकानदार को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

PM Svanidhi Yojana से क्या फायदे होंगे?

केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना के जरिए छोटे दुकानदारों को आर्थिक मदद मिलती है। इसमें बिना गारंटी लोन मिलने से बैंकों की झंझट नहीं होती और ब्याज में सब्सिडी और कैशबैक से बचत होती है। व्यवसाय बढ़ाने और परिवार की आय सुधारने में काफी मददगार है। जो लोग समय पर किस्त चुका देते हैं उन्हें ज्यादा लोन की सुविधा दी जाती है।

उदाहरण से समझें

मान लीजिए किसी ठेले वाले को ₹15,000 का लोन मिला। उसने समय पर पूरा लोन चुका दिया। इसके बाद उसे ₹25,000 का लोन मिलेगा। इस पैसे से वह ज्यादा सामान खरीद सकता है और कमाई भी दोगुनी कर सकता है। अगर वह दूसरी किस्त भी समय पर चुका देता है तो तीसरी बार ₹50,000 का लोन मिलेगा। यानी धीरे-धीरे उसका कारोबार 90,000 रुपये तक की पूंजी से आगे बढ़ सकता है।

PM Svanidhi Yojana में आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी/राशन कार्ड
  • नगर निगम/नगर पालिका से वेंडर पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का आवेदन करना बहुत आसान है।

  1. ऑनलाइन आवेदन
    • आधिकारिक पोर्टल pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।
    • “Apply Loan” ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अपनी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  2. ऑफलाइन आवेदन
    • नजदीकी बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

लेख का सारांश-

अगर आप भी रेहड़ी, पटरी, ठेला या छोटी दुकान चलाते हैं तो PM Svanidhi Yojana 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। बिना किसी गारंटी के 90 हजार रुपये तक का लोन लेकर आप अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं। बस समय पर किस्त चुकाते रहें और सरकार से मिलने वाले ब्याज सब्सिडी व कैशबैक का फायदा उठाएं।

जल्दी आवेदन करें और अपने छोटे व्यवसाय को नई ऊंचाई दें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment