PTET Result Date Kya Hai 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट इस डेट को जारी होगा, ऐसे कर सकेंगे चेक

By: Monika

On: July 2, 2025

Follow Us:

PTET Result Date Kya Hai 2025

PTET Result Date Kya hai 2025: राजस्थान प्री- टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET) 2025 की परीक्षा दिए हुए उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी होंगे की लेटेस्ट खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की तरफ से इस साल PTET परीक्षा 15 जून 2025 को राज्य के कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद VMOU ने इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी कर 21 जून तक आपत्तियां दर्ज करने की मांग रखी थी। इसके निराकरण करने के बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई।

सभी उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तर का मिलान कर चुके हैं, अब उन्हें सिर्फ “Rajasthan PTET Result 2025” का इंतजार है। सभी परीक्षार्थी जानना चाहते हैं कि पीटीईटी रिजल्ट जारी होने की तारीख (PTET Result Date Kya Hai) क्या है? तो इस आर्टिकल में हम विभिन्न स्रोतों से मिल रही ताजा जानकारी को प्राप्त कर आप तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अगर आप भी पीटीईटी रिजल्ट जारी होने की तिथि, चेक करने का तरीका और काउंसलिंग से संबंधित जानकारी पाना चाहते हैं तो अंत तक जरूर पढ़ें।

PTET Result Date Kya Hai 2025: Overview

परीक्षा का नामराजस्थान प्री- टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025(PTET 2025)
परीक्षा आयोजकवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
परीक्षा तिथि15 जून 2025
प्रोविजनल आंसर की जारी19 जून 2025
फाइनल आंसर की जारी24 जून 2025
PTET रिजल्ट जारी होने की तिथि5-10 जुलाई 2025 के बीच (संभावित)
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटptetvmoukota2025.in

PTET Result Date Kya Hai 2025 Latest Update

राजस्थान राज्य के B.ed महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु हर साल आयोजित की जाने वाली PTET परीक्षा इस बार 15 जून 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी। इस बार परीक्षा में 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। VMOU की ओर से बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। PTET परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की भी जारी की जा चुकी है। अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं सूत्रों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, PTET Result 2025 इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि 5-10 जुलाई 2025 है। यह रिजल्ट VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी होगा।

इसे भी पढ़ें-

PTET Result 2025 कैसे चेक होगा?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 ऑनलाइन माध्यम से जारी होगा। किसी भी परीक्षार्थी को डॉक या अन्य माध्यम से रिजल्ट की सूचना नहीं दी जाएगी। रिजल्ट का लिंक ptetvmoukota.2025.in वेबसाइट पर एक्टिव होगा। इसके बाद सभी उम्मीदवार अपनी लॉगिन डीटेल्स की मदद से अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे। पीटीईटी रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है, नीचे हमने कुछ आसान स्टेप में रिजल्ट चेक करने का तरीका दिया है देख सकते हैं-

  • राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए पहले तो आपको VMOU ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Important Notification में जाकर PTET 2025 Result से संबंधित लिंक ढूंढना है।
  • फिर आपको उसे पर क्लिक कर देना है।
  • नया पेज ओपन होगा, जिसमें मांगा गया लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना है।
  • बस इतना करते ही राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आप अपने पीटीईटी स्कोरकार्ड 2025 की जांच करें और इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
PTET Result 2025 (Soon)
PTET Official Website

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या होगा?

PTET Result 2025 जारी होने के बाद वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से PTET काउंसलिंग 2025 शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रैंक के अनुसार इसमें भाग लेकर राज्य के संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। ज्यादा डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

निष्कर्ष –

उम्मीद है कि PTET Result Date Kya Hai जानने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस लेख के माध्यम से पता चल गया होगा कि PTET Result को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, रिजल्ट अब किसी भी समय जारी हो सकता है। VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर नज़रें बनाए रखें और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment