Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कब, कहाँ और कैसे चेक करें? पूरी जानकारी।

By: Monika

On: March 12, 2026

Follow Us:

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: बड़ीखबर, जो छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे उनके रिजल्ट जल्द ही जारी होने जा रहें हैं। इस बार इन छात्रों की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चली थी। परीक्षा में 26 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। अब छात्र और उनके अभिभावकों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।

शिक्षा विभाग ने इस बार नए सत्र को 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह शुरू करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में रिजल्ट को जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। अगर आप भी राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवी या आठवीं की परीक्षा दिए हुए हैं तो आपको अपना रिजल्ट चेक करना चाहिए। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक पोर्टल Shala Darpan पर जाकर रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए चेक कर सकते हैं। यहां रिजल्ट जारी होनी की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का आसान तरीका समेत महत्वपूर्ण अपडेट देख सकते हैं।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: Overview

बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
कक्षाएं 5वीं और 8वीं की
वर्ष2026
परीक्षा की तारीख20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
रिजल्ट जारी करने की तारीख25 मार्च 2026 तक (संभावित)
आधिकारिक पोर्टल Shala Darpanrajshaladarpan.nic.in

परीक्षा का विवरण और छात्रों की संख्या

इस साल राजस्थान बोर्ड की इन दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं:

  • 5वीं की परीक्षा में: लगभग 13.68 लाख छात्र।
  • 8वीं की परीक्षा में: 12.86 लाख छात्र।
  • कुल परीक्षार्थी: लगभग 26.54 लाख छात्र।

बता दें कि इतने छात्रों की करीब 1.3 करोड़ उत्तरकापियों की चेकिंग और इतने बड़े स्तर पर डाटा प्रोसेसिंग का काम साला दर्पण पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। ताकि रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलतियां ना हो पाए।

RBSE 5th 8th Result 2026: क्या है ताजा अपडेट?

जैसा कि राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते में समाप्त हो चुकी है। ताजा अपडेट के अनुसार शिक्षा विभाग (RBSE) ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को 15 मार्च 2026 तक उत्तर कॉपियों की चेकिंग पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के अनुसार अपडेट है कि राजस्थान बोर्ड 5th, 8th का रिजल्ट 25 मार्च 2026 तक घोषित कर सकता है। क्योंकि इस बार बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र (Academic Session 2026- 27) से पहले छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सके।

इस बार के रिजल्ट में क्या- क्या होगा?

  • ग्रेडिंग सिस्टम: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं में अंक (Marks) के बजाय ग्रेड (A+, A, B, C, D) प्रदान करता है।
  • फेल होने का प्रावधान: 8वीं कक्षा में इस बार भी शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘E’ ग्रेड मिलने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। यदि वे उसमें भी सफल नहीं होते, तो उन्हें उसी कक्षा में रोका जा सकता है।
  • डिजिटल मार्कशीट: रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र शाला दर्पण से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मूल मार्कशीट स्कूलों द्वारा वितरित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: GDS 2nd Merit List Result 2026: चेक करें दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम, इतने नंबर वालों का होगा चयन!

Rajasthan Board 5th 8th रिजल्ट कहां से चेक करें? (Official Website)

जैसे ही शिक्षा मंत्री या विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की जाएगी, रिजल्ट लिंक इन आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव हो जाएगा:

  1. rajshaladarpan.nic.in (सबसे तेज़ अपडेट के लिए)
  2. rajeduboard.rajasthan.gov.in
  3. rajresults.nic.in

RBSE 5th 8th रिजल्ट कैसे चेक करें? Step By Step तरीका

छात्र या उनके अभिभावक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Step 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल Shala Darpan (rajshaladarpan.nic.in) पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर 5th & 8th Exam टैब पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपनी कक्षा (5वीं या 8वीं) का चयन करें।
  • Step 5: अपना Roll Number और District (ज़िला) चुनें।
  • Step 6: कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • Step 7: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण सलाह

अगर आप राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं या 8वीं का रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें रिजल्ट की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के भ्रामक खबरें भी फैलती हैं। ऐसे में आपको सलाह है कि केवल शासनादेश या शाला दर्पण पोर्टल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। 25 मार्च 2026 रिजल्ट के लिए एक संभावित तिथि है, जिसमें प्रशासनिक कारणों से बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल आप अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही आप अपना स्कोर चेक कर सकें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment